29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !
उत्तर प्रदेश

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का किसान एक बार फिर प्राकृतिक कहर की मार झेल रहा है। आसमान से बरसे पानी ने न केवल खेतों को डुबो दिया, बल्कि मेहनतकश किसान की उम्मीदों को भी बहा ले गया। चार दिन से जारी बेमौसम बारिश ने फसलों को इस कदर तबाह किया कि अब किसान के पास न कोई सहारा बचा है,न उम्मीद का आसमान।

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

धान की फसल, जो कटाई के लिए तैयार थी, खेतों में पानी में डूबकर सड़ने लगी है। जिन किसानों ने अपनी उपज को खेतों में सुखाने के लिए रखा था, वहां अब बदबू और गलन ने कब्जा कर लिया है। हालत यह है कि बांदा, अतर्रा, नरैनी, बबेरू और पैलानी तहसील क्षेत्र के ज्यादातर खेतों में पानी लबालब भरा हुआ है।

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

गांव-गांव से किसानों की यही चीख सुनाई दे रही है “मेहनत पर पानी फिर गया, कैसे गुजारा होगा अब?” किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष भी मौसम की मार से फसल खराब हो गई थी। बैंक और साहूकार के कर्ज से उबरने से पहले ही इस बार फिर बर्बादी ने दस्तक दे दी। सरकार सर्वे कराए और नुकसान का मुआवजा दे।

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, खेत बने तालाब: धान सड़ी, रबी बुआई पर भी संकट !

धान के अलावा, रबी की बुआई पर भी संकट गहराता जा रहा है। यह समय चना, मसूर और सरसों की बुआई का है, लेकिन बारिश ने सब कुछ ठप कर दिया। जिन किसानों ने जल्दी बुआई कर दी थी, उनके खेतों में पानी भरने से बीज गलने और सड़ने का खतरा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- कृषि बिल के विरोध में इंसाफ सेना ने प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ…

City News Uttar Pradesh

डंप बालू औऱ उसका ओवर लोड परिवहन की बेखौफ धमाचौकड़ी, क्यों पक रही यह खिचड़ी !

City News Uttar Pradesh

गौरवशाली बुंदेलखंड बनाने के लिए करना होगा सभी को प्रयास: कुलपति …

City News Uttar Pradesh

नकली जूस फैक्ट्री का भंडाफोड़: पेय पदार्थ के नाम पर बेच रहा था जहर, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जबरदस्त चुनावी रणनीति, ताकि संभव हो जीत

City News Uttar Pradesh

पुलिस का सख्त कदम: बैंक सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, संदिग्धों पर कड़ी निगरानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़