
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला बांदा में एक ऐसी दरिंदगी सामने आई है जिसने समाज की रूह को हिला दिया है। रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए एक युवक ने अपनी ही रिश्ते की बहन की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा देने की घिनौनी कोशिश की। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। सामाजिक अपमान, ग्लानि और बेइज्जती के बोझ तले दबकर युवती ने खुदकुशी कर ली। यह घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां अब हर चेहरा सदमे में है और हर जुबान पर एक ही सवाल “क्या अब रिश्ते भी असुरक्षित हैं ?”

गुरुवार की सुबह महज 18 साल की एक युवती ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतका की मां ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाला युवक, जो रिश्ते में उसका भाई लगता था, युवती को खेत में बने भगवान शंकर के मंदिर ले गया। वहां उसने अचानक उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और कहा “अब तू मेरी पत्नी है।”

इसके बाद, उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती घर लौटी तो सहमी हुई थी। रोते हुए उसने मां को सारी बात बताई और बोली “मां, अब मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही अब जीने का क्या मतलब?” इसके बाद वह चुप रहने लगी। खाना-पीना छोड़ दिया। परिवारवालों को लगा कि सदमा धीरे-धीरे उतर जाएगा, पर किसी ने नहीं सोचा था कि वो मौत को गले लगा लेगी। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
