City News Uttar Pradesh
कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों का नमन: न्याय 'पुरोधा' को 'भारत रत्न' की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश

कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों का नमन: न्याय ‘पुरोधा’ को ‘भारत रत्न’ की उठाई मांग

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा।हुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की जयंती पर कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘काशीराम पार्क’ में श्रद्धांजलि सभा की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनके ‘पुष्प अर्पित’ कर उन्हें ‘नमन’ कर उनके ‘सामाजिक न्याय के संघर्ष’ तथा ‘विचारधारा को याद’ किया।

कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों का नमन: न्याय 'पुरोधा' को 'भारत रत्न' की उठाई मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांशीराम ऐसे नेता थे जिन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन की सुविधाओं का त्याग कर वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने क्लास-वन की सरकारी नौकरी छोड़कर सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से पहले वामसेफ का गठन किया। बाद में वर्ष 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज में राजनीतिक चेतना जगाई।

कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों का नमन: न्याय 'पुरोधा' को 'भारत रत्न' की उठाई मांग

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके संघर्ष का परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार बसपा की सरकार बनी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे महान सामाजिक विचारक को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए था, कांग्रेस पार्टी कांशीराम को भारत रत्न देने की पक्षधर है।

कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों का नमन: न्याय 'पुरोधा' को 'भारत रत्न' की उठाई मांग

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि कांशीराम का सिद्धांत था “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।” उन्होंने दलित और महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की तथा दलित समाज की बेटी मायावती को मुख्यमंत्री बनाकर सामाजिक परिवर्तन की मिसाल पेश की। सीमा खान ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि कांशीराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए। ताकि नई पीढ़ी उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा ले सके। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना कहर : कराहा मंडल, टूटी आर्थिक रीढ़ ! …

पूर्व विधायक दलजीत नें दिखाई खेल प्रतिभा : जड़े चौके-छक्के !

City News Uttar Pradesh

सफेद हाथी बनी योजना: ढांचा ‘भ्रष्ट सिस्टम’ की बन गया ‘निशानी’, 42 गांव सुविधाओं से वंचित

City News Uttar Pradesh Desk

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

बांदा : ब्रह्मदत्त हत्याकांड में दोषी पूर्व विधायक विजय सिंह की जेल में बिगड़ी तबीयत, प्रयागराज रेफर …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की ‘विकास कार्यों’ पर ‘पैनी नजर’:रोड निर्माण की हुई ‘कड़ी मॉनिटरिंग’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़