City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बोले: कार्यकर्ता ही 'भाजपा जीत' की कुंजी, संगठन मजबूती पर 'मंथन'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बोले: कार्यकर्ता ही ‘भाजपा जीत’ की कुंजी, संगठन मजबूती पर ‘मंथन’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के खुरहंड इंटर कॉलेज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत भाजपा मंडल महुआ की कार्यशाला में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की मजबूती में प्रशिक्षण की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

विधायक प्रकाश बोले: कार्यकर्ता ही 'भाजपा जीत' की कुंजी, संगठन मजबूती पर 'मंथन'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता है। पार्टी समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल्यों से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत और प्रशिक्षित होते हैं तो संगठन भी मजबूत बनता है और समाज में पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ती है।

विधायक प्रकाश बोले: कार्यकर्ता ही 'भाजपा जीत' की कुंजी, संगठन मजबूती पर 'मंथन'

विधायक प्रकाश नें कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और इसी कारण पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीतने में सफल हो रही है। पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विधायक प्रकाश बोले: कार्यकर्ता ही 'भाजपा जीत' की कुंजी, संगठन मजबूती पर 'मंथन'

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक सुदृढ़ता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक प्रकाश बोले: कार्यकर्ता ही 'भाजपा जीत' की कुंजी, संगठन मजबूती पर 'मंथन'

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और जनसंपर्क के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता बलवान सिंह, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रेमस्वरूप द्विवेदी, कार्यक्रम संचालनकर्ता अमरमणि तिवारी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराएं : जिलाधिकारी अनुराग

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- प्रदेश को बचाने के लिए सांसद पद का किया त्याग, विधानसभा में रह कर प्रदेशवासियों के हक में करेंगे संघर्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : “खेलोगे कूदोगे बनोगे महान”

City News Uttar Pradesh

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

यूपी : मुख्तार अंसारी को बांदा कारागार में सुविधा दिए जाने के मामले में नहीं आया निर्णय, जेल से आख्या तलब …

ब्रेकिंग न्यूज़