
- विनोद मिश्रा
बांदा। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर ‘राजनीतिक सरगर्मियां’ ‘धीरे-धीरे’ तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में विभिन्न ‘सरकारी और निजी एजेंसियों’ द्वारा कराए जा रहे ‘सर्वे’ में बांदा सदर विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक प्रकाश द्विवेदी की ‘लोकप्रियता गगनचुंबी रिकार्ड’ बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार ‘सर्वे रिपोर्ट’ में विधायक प्रकाश द्विवेदी ‘तीसरी बार भी टिकट‘ के लिए ‘प्रमुख दावेदारों’ में शीर्ष स्थान पर ‘नजर’ आ रहे हैं।

भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत अलग-अलग एजेंसियों से ‘जमीनी स्तर’ पर ‘सर्वे’ करा रहा है। इन सर्वेक्षणों में जनमत, कार्यकर्ताओं की राय, विकास कार्यों का प्रभाव और क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों को ‘आधार’ बनाकर ‘रिपोर्ट’ तैयार की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में किए गए ‘सर्वे’ में ‘विधायक प्रकाश द्विवेदी’ को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। विकास कार्यों, क्षेत्र में सक्रियता और जनता के बीच उनकी पहुंच को सर्वे में महत्वपूर्ण आधार माना गया है।

एक स्वतंत्र सोशल मीडिया आधारित रायशुमारी में भी विधायक प्रकाश द्विवेदी के पक्ष में सकारात्मक रुझान सामने आने का दावा किया गया है। इसमें बड़ोखर, महुआ और बिसंडा ब्लॉक क्षेत्र के करीब 1 लाख 36 हजार 17 ग्रामीणों से जुड़े लोगों के बीच ‘ऑनलाइन राय’ ली गई। बताया गया कि इस ‘रायशुमारी’ में शामिल करीब 92 प्रतिशत लोगों ने ‘विधायक प्रकाश द्विवेदी’ को ‘तीसरी बार’ भी चुनाव में ‘समर्थन’ देने की बात कही।

क्षेत्र में इन आंकड़ों के सामने आने के बाद समर्थकों के बीच “जय प्रकाश, तय प्रकाश” का नारा भी चर्चा का विषय बन गया है। कई मतदाता ‘विधायक’ को क्षेत्र में ‘सहज उपलब्ध’ रहने वाला और ‘विकास कार्यों के प्रति समर्पित’ मानते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव में अभी समय है,लेकिन प्रारंभिक सर्वे रिपोर्टों ने सदर सीट की राजनीति को लेकर नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
