- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें निकाय चुनाव नामांकन पर भाजपा जनों एवं जनता में उत्साह भरा। कहा की “क्या चुप साध रहा बलवाना, हारना न हिम्मत बिसारना न राम को”। विजय आपका “चुंबन” करेगी। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।

जल शक्ति राज्य मंत्री नें कहा की केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार राम की तपोभूमि को अध्यात्म और पर्यटन के क्षेत्र में नये आयाम दें रहीं हैं। औद्योगिक विकास में अग्रणी बनाया जा रहा हैं। उन्होंने अपील किया की अब आप सबके सहयोग और उत्त्साह से ट्रिपल इंजन की सरकार के रूप में विकास होगा। नरेंद्र गुप्ता को भारी बहुमत से सभासदों के साथ पालिका सदन में भेजें।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें इस अवसर पर भाजपा के विचार और दर्शन पर भी व्याखान दिया। कहा की भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा की भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतान्त्रिक राज्य की स्थापना करना है जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, समान अवसर तथा धार्मिक विश्वास एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
