31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
क्रूरता की हद पार: पति ने पत्नी पर डाला खौलता हुआ तेल, बुरी तरह झुलस गया चेहरा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश

क्रूरता की हद पार: पति ने पत्नी पर डाला खौलता हुआ तेल, बुरी तरह झुलस गया चेहरा, पढ़िए क्या है पूरा मामला

  • ब्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर। जिले में थाना जरिया के परछा गांव में क्रूरता की हद पार करते हुए मामूली झगड़े में पति ने पत्नी के चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। जालौन जिले के रिरुआ गांव निवासी पीड़िता के भाई अनिल कुमार पूत्र ओम प्रकाश राजपूत ने जरिया थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसने अपनी बहिन संगीता की शादी वर्ष 2018 में थाना जरिया के परछा गांव निवासी बबलू राजपूत पूत्र प्रताप के साथ की है।

क्रूरता की हद पार: पति ने पत्नी पर डाला खौलता हुआ तेल, बुरी तरह झुलस गया चेहरा, पढ़िए क्या है पूरा मामला
Crossing the limits of cruelty: Husband poured boiling oil on his wife, badly scorched face, read what is the whole matter

इसका ढाई वर्ष का एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही पति बबलू, सास मीरा और ससुर प्रताप मेरी बहिन को मारते पीटते व धमकाते हैं। बीती 25 जनवरी को पति बबलू ने मेरी बहिन के चेहरे पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे बहिन का चेहरा बुरी तरह से जल गया है। उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो गया है। बहन का इलाज भी नहीं करा रहे हैं। इंस्पेक्टर बृजमोहन का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों और ससुरालियों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दंगल का किया उद्घाटन, कुश्ती कला को बढ़ावा पर सराहा

City News Uttar Pradesh

Banda- गजब: किसानों में पानी के लिये हाहाकार, नलकूप विभाग बना सफेद हाथी !

City News Uttar Pradesh

यूपी- एमपी सीमा का फायदा उठा पुलिस को चकमा दे रहा डकैत गौरी, पांच दिन से कांबिंग कर रही पुलिस …

एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष की मनाई गई जयंती : व्यक्तित्व औऱ कृतित्व पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित देंगे ‘गुदगुदानें’ वाला तोहफा: अवस्थी पार्क में बनेगा सिंथेटिक पथ

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में छाए बादल: बारिश के साथ फिर गिर सकते हैं ओले

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़