26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी- एमपी सीमा का फायदा उठा पुलिस को चकमा दे रहा डकैत गौरी, पांच दिन से कांबिंग कर रही पुलिस …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। डेढ़ लाख रुपये के इनामी डकैत गौरी यादव की तलाश में पुलिस टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं, लेकिन वह यूपी-एमपी सीमा का फायदा उठा गच्चा देने में कामयाब हो रहा है। रविवार को भी पाठा समेत एमपी के अनुसुइया आश्रम में पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन गैैंग का पता नहीं चला।


पाठा के इकलौते बचे डकैत गौरी यादव का गैंग पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। एमपी से 50 हजार और यूपी के एक लाख रुपये के इनामी इस डकैत के करीब एक दर्जन मददगारों व सदस्यों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जिसमें एक महिला समेत पांच मददगार शामिल हैं। साथ ही एक सदस्य को मारा भी जा चुका है।

मगर, कुख्यात गौरी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। बीते 22 जून को मानिकपुर थानांतर्गत रैपुरा रेंज के गाढ़ा कछार में डकैत गौरी ने साथियों के साथ पहुंच कर पौधारोपण का कार्य बंद कराने के लिए मजदूरों से मारपीट व फायरिंग की थी। तभी से पुलिस टीमें उसकी तलाश में जंगल-जंगल भटक रही हैैं। उधर, मध्यप्रदेश पुलिस भी अपने क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है।

अक्सर देखने में आता है कि गिरोह एक प्रदेश में वारदात करने के बाद दूसरे राज्य की सीमा में चला जाता है। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि गैंग की तलाश में एंटी डकैती, पीएसी समेत कई थानों के फोर्स को लगाया गया है। गिरोह यहां की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा बच निकलते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार अंसारी : मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु चार डॉक्टरों की टीम गठित …

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूआ 80 अरब का आंकडा़ !

City News Uttar Pradesh

बांदा के नसीमुद्दीन कैसे बनें यूपी की राजनीति के ‘चाणक्य’ : अब किस दल का थामेंगे हाथ !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा बयान: बोले- श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो पाकिस्तान क्यों नहीं ?

मंत्री रामकेश हमीरपुर लोक सभा जीतने के लिये प्रत्याशी पुष्पेन्द्र के बनें सारथी : मची सनसनी

City News Uttar Pradesh

कनवारा बालू खदान खंड पांच में “लाल सोने की नहीं थम रही लूट” ? “प्रशासन बन गया है शिखंडी” ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़