City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बालू कारोबार के गैंग लीडर को पुलिस ने पकड़ा…

 

– सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबोचा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध खनन और परिवहन की सूचना पर मुक्तिधाम रोड पहुंचे खनिज अधिकारी पर गैंग के साथ हमला करने वाले अभियुक्त को सटीक सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही गैंग बनाकर अवैध खनन और परिवहन का काला कारोबार किए जाने का भी आरोप है।


कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि अवैध खनन और परिवहन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खनिज अधिकारी पर हमला करने वाला अभियुक्त पप्पू निषाद उर्फ विधायक पुत्र पन्ना निषाद निवासी गोड़ीबाबा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त पप्पू को धर दबोचा। बताया कि अभियुक्त गैंग का लीडर है। इसके विरूद्ध कई अपराधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त अपने पुत्र व अन्य साथियों के साथ गैंग बनाकर अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए अवैध खनन/परिवहन का काला कारोबार करता था। गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जयश्याम शुक्ला, उप निरीक्षक शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय, आरक्षी राजू कुमार, आरक्षी आशीष कुमार शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी कार्रवाई : गैरहाजिर दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड, अवकाश खत्म होने के बाद भी नहीं की थी ड्यूटी ज्वाइन …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें हंसते -हंसते किया रक्तदान : अधिकारी गण यह देख आश्चर्य से हुये हैरान

Banda- प्रशासन से पंगा भारी! सपा पूर्व अध्यक्ष का तोड़ा गया शापिंग माल ….

City News Uttar Pradesh

माघ मेले हेतु ‘ऐतिहासिक’ आवागमन सेवा: 280 बसों की हुई ‘व्यवस्था’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘दहाड़’ से खलबली: सड़क पर ही खोल दी ‘भ्रष्टाचार’ की परतें, आरोपों का चक्रव्यूह टूटा !

City News Uttar Pradesh

बांदा के नये खनिज अधिकारी रंजन के तेवर सख्त: अवैध खनन एवं परिवहन पर लगेगा ब्रेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़