27.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पेट्रोल पंप डाल रहे डाका : पर आश्चर्य यह कि जांच में दी जा रही क्लीन चिट
उत्तर प्रदेश

पेट्रोल पंप डाल रहे डाका : पर आश्चर्य यह कि जांच में दी जा रही क्लीन चिट !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पेट्रोल पंपों पर मिलावट और घटतौली को लेकर जनता परेशान है।प्रशासन के जिम्मेदार अफसर आखिर नकारा साबित क्यों हो रहे हैं।कुछ न कुछ तो फील गुड है? जो जांच में क्लीन चिट दिला रही है। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर उन्हें पेट्रोल/डीजल कम दिया जा रहा है। मिलावट करने का भी आरोप है।पर प्रशासन के जिम्मेदार अफसर धृतराष्ट्र की भूमिका में है। उन्हें जांच में सब ठीक -ठाक मिलता है। जिले के लोग तेल की माप में चोरी को लेकर परेशान हैं। नगरवासियों का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर तेल का नाप कम है।

पेट्रोल पंप डाल रहे डाका : पर आश्चर्य यह कि जांच में दी जा रही क्लीन चिट
Robbers putting petrol pumps: But the surprise is that the clean chit is being given in the investigation

जनपद में शायद ही कोई पेट्रोल पंप ऐसा हो जिसके तेल की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं को भरोसा हो. वाहनों में तेल भरवाना लोगों की मजबूरी है। इसी मजबूरी का पेट्रोल पंप संचालक फायदा उठा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि आपूर्ति विभाग और जिला प्रशासन इससे अनभिज्ञ है। प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी मिलावटखोरी रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता।

पेट्रोल पंप डाल रहे डाका : पर आश्चर्य यह कि जांच में दी जा रही क्लीन चिट
Robbers putting petrol pumps: But the surprise is that the clean chit is being given in the investigation

डीजल और पेट्रोल में मिलावट और घटतौली की लगातार मिल रही शिकायतों पर शासन के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में तिंदवारी के ईरा फिलिंग व बुंदेलखंड फिलिंग स्टेशन, मूंगुस गांव में शांति देवी फिलिंग स्टेशन, सोनरही में हीरालाल फिलिंग स्टेशन में ईंधन और मशीनों की जांच की।
जांच टीम में तहसीलदार पुष्कर, इंडियन आयल कारपोरेशन के विक्रय प्रबंधक गौरव सिंह, पूर्ति निरीक्षक बबेरू देवेंद्र सिंह, मशीन इंजीनियर बृजेंद्र यादव सहित थानाध्यक्ष तिंदवारी नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।पर हैरान करने वाली बात यह रही की जांच में सबको क्लीन चिट रही।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरौली खदान चार और छह में छापेामरी 109 ट्रकों किए गये सीज

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित ! …

City News Uttar Pradesh

Big news: Yogi Adityanath will contest the UP assembly elections, said the seat will be decided by the party, this time also BJP will reach 300

City News Uttar Pradesh

बलिया : विशंभर की 2.13 करोड़ की संपत्तियां कुर्क करने का आदेश, दर्ज हैं 14 संगीन मुकदमे …

Banda-चांदी के बदले लाल सोना की डकैती!नेता,प्रशासन की डकैतों से दोस्ती!वन विभाग भी हमाम में नंगा !

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस के लिए ‘बीएनएस’ बना पहेली: मुकदमों में गड़बड़झाला, कोर्ट में किरकिरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़