City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मौसम ने ली करवट, देर रात से शुरू हो गई बारिश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों का मौसम ने भी अपने अंदाज में स्वागत किया। जिले के आठ ब्लाकों में मतगणना शुरू हुई, उसी के साथ धूप की तेजी भी नदारद हो गई। मतगणना केंद्रों के बाहर सैकड़ों की भीड़ को रविवार सुबह से छाई बदली ने राहत दी। देर शाम तक बादल घुमड़ते रहे। रात होते ही आसमान बरस पड़े और कुछ देर जमकर बारिश हुई। सुबह तक बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। एकाएक तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह से मौसम सुहावना बना रहा। गर्म लपट के बजाए ठंडी हवा के झोंके लोगों को राहत देते रहे।


पंचायत चुनाव में मतदान के दिन तेज धूप व गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया था। लोग छाया की तलाश में भटकते रहे थे। मतगणना के दिन हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना दिया। अप्रैल माह की तपती धूप से मई की शुरुआत में मौसम ने जमकर राहत दी। रविवार देर रात रात हवा के करवट लेते ही गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। जिसके चलते मतगणना में कर्मचारियों समेत प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को भी गर्मी से राहत मिली। सोमवार को भी सुबह से पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।


पिछले एक पखवारे से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो रहा था। धूप तेज होने से राहगीरों के साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी परेशान थे। रविवार की सुबह से अचानक मौसम के बदल जाने से गर्मी का असर कुछ कम होने से मौसम खुशनुमा रहा। गर्मी से बेहाल हो रहे मतगणना में लगे कर्मचारियों समेत प्रत्याशियों व एजेंटों व उनके समर्थकों को काफी राहत मिली। सोमवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी व आसमान में बदली छाए रहने से दिनभर गर्मी से निजात रही। हल्की बूंदाबांदी व आसमान में बदली छाए रहने से दिनभर गर्मी से निजात रही।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त नें लगाई मंडलीय पेंशन अदालत : निस्तारण के प्रति दिखाई गंभीरता

महान रचना कर्मी जनकवि बाबू केदारनाथ अग्रवाल : “हम तुम्हें यूं भुला न पायेगे”

चित्रकूट में भाजपा नेता ‘न्यू वाटर पार्क’ में बिछवायेगें लाश ? नियम ठेंगे पर औऱ प्रशासन लाचार ?

City News Uttar Pradesh Desk

सिंचाई बिल माफ और फ्री के वादे को पूरा करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

पत्नी के मोबाइल पर फोन से विवाद: अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश

City News Uttar Pradesh

नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव की रही धूम : पांच नन्ही परियों का केक काट मनाया गया बर्थडे, डीएम की पत्नी व बेटा-बेटी ने खुशियां कीं साझा

ब्रेकिंग न्यूज़