- विनोद मिश्रा
बांदा l फोन काल आने से पति-पत्नी के बीच विवाद से अंजाम मौत तक पहुंच गया। भाई का आरोप है कि पीटने के बाद फंदे से लटका दिया। पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। गिरवां ग्राम कछारपुर सुभाष नगर निवासी राजकुमार राजपूत की पत्नी पिंकी का शव रविवार सुबह चार बजे मकान के पीछे कच्चे कमरे में नायलोन की रस्सी से फंदे में लटका मिला। चार वर्षीय नीरज व दो वर्षीय ज्योति रोते बिलखते पिता के पास पहुंचे। परिवार व मुहल्लेवासियों की भीड़ लग गई। पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ मायके सूचना दी। देर शाम मायके से स्वजन के आने पर पुलिस ने घटना की लिखा-पढ़ी कराई।

पति व ग्रामीणों ने बताया कि उसके पास पिछले दो-तीन दिनों से अज्ञात नंबर से फोन आ रहा था। जिसकी जानकारी पति ने पड़ोसियों व मायके मध्य प्रदेश पन्ना जिले के रमजूपुर गांव निवासी भाई सुलखान सिंह को दी थी। भाई ने रविवार को आकर बहन को समझाने की बात कही थी, लेकिन शनिवार रात करीब 12 बजे अज्ञात नंबर से उसके पास फिर से फोन आया था। पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। रात एक बजे सभी लोग सो गए थे। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।

उधर बबलू ने आरोप लगाया कि पति शराब पीने का आदी है। अक्सर नशे में पिंकी पर शक करके मारपीट करता था। इन्हीं सबके चलते पति ने पीटकर हत्या करने के बाद शव को लटका दिया है। गिरवां थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। घरेलू बातों को लेकर खुदकुशी करना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
