24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दुर्घटना में बीडीसी प्रत्याशी के प्रवासी भाई समेत दो की मौत, एक रेफर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बीडीसी प्रत्याशी के भाई व ग्राम प्रधान प्रत्याशी के दोस्त की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर किया गया है।


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगेहटा निवासी हनीफ खां के 26 वर्षीय पुत्र प्रवासी सिद्दीक उर्फ बब्लू का भाई नफीस वार्ड नंबर 115 से बीडीसी का प्रत्याशी था। इससे बब्लू मतगणना स्थल बबेरू से बाइक पर रविवार रात घर लौट रहा था। रास्ते में जुगरैहली गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक के सवार आहार गांव निवासी चंद्रपाल का 26 वर्षीय पुत्र प्रवासी विनोद श्रीवास की मौके पर मौत हो गई। उसके साथ बाइक में सवार मोहल्ले का दोस्त 23 वर्षीय विद्याभूषण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बीडीसी प्रत्याशी का भाई बब्लू भी गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया। इसमें एक घायल बब्लू ने भी रास्ते में दम तोड़ा दिया। उसके भाई अली असगर ने बताया कि वह मुंबई में कपड़ों की फेरी लगाता था। वहां लॉक डाउन लगने व चुनाव को लेकर वह सप्ताह भर पहले घर आया था।

इसी तरह मृतक विनोद की बहन रोशनी ने बताया कि हादसे के समय वह अपने दोस्त प्रधान प्रत्याशी डॉ.देनू का रिजल्ट पता करने बबेरू जा रहा था। वह सूरत की एक कलर कंपनी में काम करता था। चुनाव में वोट डालने के लिए वह 28 अप्रैल को वहां से घर लौटा था। मुरवल चौकी इंचार्ज केशरी प्रसाद ने बताया कि घायल विद्याभूषण की हालत अभी ठीक होना बताई गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपर आयुक्त के पेशकार पर 11 लाख घूस मांगने का आरोप : एडीएम न्यायिक करेंगे जांच

नूतन बाल समाज का गणेश महोत्सव: भजन संध्या में “ललित त्रिपाठी नें लूटी महफिल”

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

City News Uttar Pradesh

सिमौनी धाम: स्वामी अवधूत महाराज ने भंडारे के साथ साधु-संतों को दी विदाई, राजा बुंदेला ने पहुंच लिया आर्शीवाद

City News Uttar Pradesh

बिजली चोरी : अधिकारियों नें दबोचा,कई पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई

ब्रेकिंग न्यूज़