25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे प्रवासी की ट्रक से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बड़े भाई की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से घर जा रहे प्रवासी युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। स्वजन व ग्रामीणों ने डायल 112 के कर्मियों पर चालक को छोड़ने का आरोप लगाकर जाम लगा दिया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर एक घंटे बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क से शव उठने दिया। इसके बाद वहां वाहनों का आवागमन बहाल हो सका है।


पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम साड़ी बघइचा डेरा निवासी सहदेव के 20 वर्षीय पुत्र किशन कुमार के बड़े भाई केशपाल की आठ मई को चकला गांव में शादी है। इससे सोमवार दोपहर में वह अपनी बुआ व अन्य रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांटने के बाद बाइक पर घर जा रहा था। बघइचा डेरा से करीब दो किलोमीटर पहले साड़ी खदान मौरंग लेने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। हादसे के बाद मौके से भागे चालक को पुलिस ने आगे जाकर पकड़ लिया। जबकि हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व स्वजन को चालक को पकड़कर छोड़ने का भ्रम हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुरुषों के साथ महिलाएं भी जाम में मौजूद रहीं।

उनकी मांग थी कि आरोपित चालक को व ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर उनके सामने लाया जाए। पीड़ित परिवार की मुआवजे के रूप में आर्थिक मदद की जाए। स्वजन ने बताया कि वह अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। भाई की शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले शनिवार को अहमदाबाद से लौटकर वापस आया था। जाम लगाने की जानकारी जैसे ही मतगणना स्थल मधुसूदन दास इंटर कॉलेज अधिकारियों के पास पहुंची। पैलानी व चिल्ला थाने का फोर्स मौके पर लगा दिया गया। एसडीएम पैलानी रामकुमार व सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा, पैलानी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को आरोपित चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उनके समझाने पर स्वजन व ग्रामीण शव सड़क से उठवाने को तैयार हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित चालक व ट्रक कब्जे में हैं। स्वजन की तहरीर पर आरोपित चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज के रूप में दो लाख न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दंगल का किया उद्घाटन, कुश्ती कला को बढ़ावा पर सराहा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में माघी आमावस्या पर श्रध्दालुओं की भीड़: रामायण मेला अध्यक्ष प्रशांत नें बताया महत्व

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम के निर्देशों को झटका : सिंचाई विभाग ने लाखों गटका !

City News Uttar Pradesh

बसपा का भाजपा पर हमला : कार्यकाल पूरा, पर तिंदवारी का विकास अधूरा !

City News Uttar Pradesh

यूपी : कौन हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह जो भाजपा के बने अध्‍यक्ष, 33 साल में तय किया प्रदेश अध्‍यक्ष तक का राजनीतिक सफर, पढ़िए इनका सियासी सफर

ब्रेकिंग न्यूज़