City News Uttar Pradesh
बबेरू का 'शेर विधायक विशंभर' गरजे तो 'हिली सत्ता': चुटीले तीरों से 'भाजपा बैकफुट' पर !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बबेरू का ‘शेर विधायक विशंभर’ गरजे तो ‘हिली सत्ता’: चुटीले तीरों से ‘भाजपा बैकफुट’ पर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू की सियासत में जब विशंभर सिंह यादव बोलते हैं तो सिर्फ आवाज नहीं गूंजती, असर होता है। तेज तर्रार, बेबाक और जनता के बीच के नेताविशंभर यादव ने एक बार फिर अपने “चुटीले अंदाज” से भाजपा सरकार की “नींद उड़ा” दी ! क्षेत्र की चौपालों पर एक ही चर्चा विधायक हो तो विशंभर जैसा

विधायक विशंभर बोले: 'सपा' की 'आंधी' तेज, भाजपा का होगा 'सूपड़ा साफ' !विशंभर यादव की पहचान है साफगोई। घुमा फिराकर नहीं, सीधी बात। सरकार पर हमला बोलते हुए बोले कि वादों की दुकान बहुत चल गई,अब दुकान बंद करो। जमीन पर आओ और देखो कि जनता किस हाल में है। गैस महंगी, तेल महंगा, जेब खाली। युवा बेरोजगार घूम रहा है और आप विकास के आंकड़े गिना रहे हो। हवाई बातों से चूल्हा नहीं जलता। विशंभर सिंह यादव को बुंदेलखंड यूं ही जनप्रिय नहीं कहता। खेत में किसान के साथ, खलिहान में मजदूर के साथ और विधानसभा में जनता की आवाज बनकर गरजते हैं। इस बार भी किसानों का दर्द उठाया। खाद नहीं, बिजली नहीं, दाम नहीं। फिर किस बात का डबल इंजन। जनता अब हिसाब मांग रही है और हिसाब देना पड़ेगा।

विधायक विशंभर की 'ऐतिहासिक' सौगात: 'वर्षों पुरानी समस्या' का 5.23 करोड़ से होगा 'अंत'सियासी पंडित मानते हैं कि विशंभर यादव सपा के लिए बुंदेलखंड में तुरुप का इक्का हैं। तेज तर्रार भाषण, जमीन से जुड़ाव और बेबाकी। यही वजह है कि उनके एक बयान से सत्ता पक्ष में खलबली मच जाती है। खुद बोले कि सपा 2027 की लड़ाई के लिए तैयार है। बूथ मजबूत है,कार्यकर्ता जोश में है और जनता हमारे साथ है। विधायक विशंभर का यह अंदाज ही उन्हें भीड़ से अलग करता है। “लंबा भाषण नहीं, दो टूक बात। तंज ऐसा कि सीधा निशाने” पर लगे। बुंदेलखंड के लोग कहते हैं कि “विशंभर भाई जब बोलते हैं तो लगता है हमारी ही बात कह” रहे हैं। यही वजह है कि विरोधी भी उनकी लोकप्रियता से घबराते हैं। फिलहाल बबेरू के “शेर की दहाड़ लखनऊ तक सुनाई” दे रही है। जनता के बीच से निकला नेता जब जनता की बात करता है तो सत्ता की कुर्सी भी हिलती है। 2027 अभी दूर है,पर विशंभर यादव ने बता दिया कि भाजपा की सत्ता जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गोली, गाड़ी और गैंग: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गैंग के तीन घायल, सात गिरफ्तार

पंचायत अध्यक्ष सुनील के मंसूबे ढेर : आयुक्त नें निरस्त कर दी बजट बैठक की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

उद्यान विभाग की निकम्मी माया: “कार्यशाला की कर दी लईया” करारी !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: इतिहास की देवी अहिल्याबाई, शासन, सेवा और श्रद्धा की त्रिमूर्ति

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

झांसी जोन के सब स्टेशनों की मुख्यालय से होगी मॉनीटरिंग: लगाये गये उच्च क्षमता के कैमरे

ब्रेकिंग न्यूज़