27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत की 'दहाड़': 'फुटबॉल' में 'फंसी' जनता को दिलायें निजात
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पूर्व विधायक दलजीत की दहाड़: ‘फुटबॉल’ में ‘फंसी’ जनता को दिलायें निजात

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कहते हैं नेता वही जो जनता के दर्द में खड़ा हो। पूर्व विधायक दलजीत सिंह की सक्रियता यही सच प्रदर्शित कर रही है। बांदा-रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर महोखर गांव के पास सड़क मौत बांट रही है, तो दलजीत सिंह मैदान में उतर आए। अफसरों की नींद उड़ा दी। डीएम के दरवाजे पर दस्तक दे दी।

पूर्व विधायक दलजीत की 'दहाड़': 'फुटबॉल' में 'फंसी' जनता को दिलायें निजातमहोखर में बैंक के पास से लेकर एसपी सिंह के घर तक हाईवे का बुरा हाल है। डामर गायब, गिट्टियां बाहर, सड़क में गड्ढे अंबार हैं। पूर्व विधायक दलजीत सिंह का कहना है कि 8 साल पहले बना एन एच 232 अब जनता की जान का दुश्मन बन गया है। रात में बाइक वाले गिरते हैं, कार वाले उछलते हैं। किसी दिन कोई बड़ा कांड हो गया तो जिम्मेदार कौन होगा?

पूर्व विधायक दलजीत की 'दहाड़': 'फुटबॉल' में 'फंसी' जनता को दिलायें निजातपूर्व विधायक दलजीत सिंह ने जब पीडब्लूडी के अफसरों को घेरा तो असली खेल सामने आया। बांदा पीडब्लूडी वाले बोले कि यह तो रायबरेली का काम है। रायबरेली वालों ने फोन उठाया तो बोले बांदा वाले जानें। बांदा के साहब फिर बोले कि हमारी सीमा तो महोखर तक ही है। मतलब “सड़क टूटी पड़ी है और साहब लोग क्षेत्र नाप” रहे हैं। दलजीत सिंह ने कहा कि जनता गड्ढे में गिरे या मरे, इसकी चिंता कौन करे।

पूर्व विधायक दलजीत की 'दहाड़': 'फुटबॉल' में 'फंसी' जनता को दिलायें निजातपूर्व विधायक ने बांदा डीएम से आग्रह किया कि रायबरेली डीएम से बात कर तुरंत मरम्मत शुरू करवायें। यह लखनऊ का मुख्य रास्ता है। रोज हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। स्कूल के बच्चे, मरीज, व्यापारी सब परेशान हैं। गांव वाले दहशत में हैं कि कब किसकी अर्थी उठ जाए। दलजीत सिंह की इस पहल से महोखर में उम्मीद जगी है।

पूर्व विधायक दलजीत की 'दहाड़': 'फुटबॉल' में 'फंसी' जनता को दिलायें निजातलोग कह रहे हैं कि कम से कम कोई तो है जो हमारी बात ऊपर तक पहुंचा रहा है। चुनाव हो या न हो, नेता अगर जनता के साथ खड़ा हो तो वही असली जनप्रतिनिधि है। फिलहाल दलजीत सिंह की दहाड़ से पीडब्लूडी में हड़कंप है। अब गेंद डीएम के पाले में है। देखें बात बनती है या हाईवे यूं ही लाशें मांगता रहेगा। महोखर की जनता टकटकी लगाए इंतजार कर रही है कि कब गड्ढे भरेंगे और कब सिस्टम की नींद टूटेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने सबसे बातचीत करना किया बंद: बदलता रहता है करवटें

चिंतनीय स्थिति : अब घर आंगन में नहीं फुदकती नन्ही दोस्त गौरया

City News Uttar Pradesh

गर्मी में बढ़ी आग की घटनाएं: सपा विधायक विशम्भर ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति गिरफ्तार : पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या करने का किया था प्रयास, नशे में करता था मारपीट

“लाल टोपी” से रेड एलर्ट पर रालोद के वीरेंद्र साक्षी का करारा तंज, भाजपा दंग !

City News Uttar Pradesh

सपा में बांदा सदर सीट पर चयन समिति का मंथन अंतिम दौर में : प्रदीप एवं ओम नारायण में कौन ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़