29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा से पन्ना जाने की तमन्ना घुट गई : रोडवेज बताया नहीं मिल रही इनकम !
उत्तर प्रदेश

बांदा से पन्ना जाने की तमन्ना घुट गई : रोडवेज बताया नहीं मिल रही इनकम !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रोडवेज “बस डिपो नें यात्रियों के पन्ना जाने की तमन्ना लाक” कर दी हैं। इस रूट पर चलने वाली पांच बसों में से तीन तो बंद कर दी गई हैं। दो बसें जो चल रहीं हैं वह मात्र अजयगढ़ तक ही सेवा देती हैं। यह स्थिति कई माह से है। इसका कारण परिवहन विभाग नें घाटा बताया है।

बांदा से पन्ना जाने की तमन्ना घुट गई : रोडवेज बताया नहीं मिल रही इनकम !
The desire to go from Banda to Panna was suffocated: Roadways told that income is not available!

आपको बता दूँ की हीरों की नगरी पन्ना बांदा के नरैनी कस्बे से सटे सीमावर्ती मध्य प्रदेश पड़ता है।यहां जाने वाली अंतरराज्यीय बसें बंद हो जाने से यात्रियों को बेहद असुविधा हो रही है।पन्ना जिला पर्यटन व हीरा खदान के लिए मशहूर है। पन्ना जाने के मार्ग में अजयगढ़ का किला है। जिसे राजाओं का गढ़ माना जाता है।

addपन्ना के लिए रोज़ाना बांदा जिले व आस-पास के पड़ोसी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। बांदा बस डिपो से इस रुट पर पांच बसें चला करती थीं जिसमें से अब तीन बसें बंद कर दी गई हैं। इसका फायदा अब प्राइवेट व अन्य वाहनों द्वारा उठाया जा रहा है।परिणाम यह है कि अब लोगों को रोडवेज़ बसों से अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ रहा है।

बांदा से पन्ना जाने की तमन्ना घुट गई : रोडवेज बताया नहीं मिल रही इनकम !
The desire to go from Banda to Panna was suffocated: Roadways told that income is not available!

परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंध लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कुछ रूट निगम के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं। बांदा से पन्ना रूट पर पर्याप्त यात्री न मिलने से 15 से 20 फीसदी घाटा हो रहा है। इस घाटे की वजह भी डग्गामार वाहन हैं, क्योंकि उस रोड पर बहुत ज़्यादा प्राइवेट बसें चलती हैं। पर्याप्त खर्च न निकल पाने की वजह से उस रूट की तीन बसें बंद की गई हैं व दो बसें अभी भी चल रही हैं। लेकिन चल रहीं बसें भी सिर्फ अजयगढ़ तक ही जाती हैं। पन्ना के लिए कोई बस नहीं है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी की पैलानी में ललकार : बुंदेलखंड को लूटने वालों को तरसाओ, भाजपा जिताओ

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन बोले इंडिया गठबंधन जीतेगा 60 प्रतिशत सीटें: जनता को देंगे अच्छे दिन

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार “तरक्की” की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित

City News Uttar Pradesh

पत्नी को पीटा: फिर स्वयं को फांसी लगा समाप्त कर ली जीवन लीला

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगा, आप नेताओं ने खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन

जुलाई में बदले जाएंगे भाजपा के 40 से अधिक जिलाध्यक्ष, गंभीर शिकायतों वाले की छिनेगी कुर्सी !

ब्रेकिंग न्यूज़