City News Uttar Pradesh
गौवंशों के नाम पर कर्मचारियों का बिगाड़ा बजट ! "दिलों में आह की गूंज रही कराह" ?
उत्तर प्रदेश

गौवंशों के नाम पर कर्मचारियों का बिगाड़ा बजट ! “दिलों में आह की गूंज रही कराह” ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के सरकारी “कर्मचारियों का गौवंशों नें घर का बजट बिगाड़” दिया है। गौवंशों के संरक्षण के नाम पर “एक दिन का वेतन दान के रूप में काट लेने से विशेष कर छोटे कर्मचारी कराह” रहे हैं। उनका “दो हजार से लेकर तीन हजार रुपया वेतन से कट” गया हैं।  इस “महंगाई में प्रशासन का दान के रूप में कटौती के चले चाबुक से असंतोष के आंसू डबडबा” रहे हैं।

गौवंशों के नाम पर कर्मचारियों का बिगाड़ा बजट ! "दिलों में आह की गूंज रही कराह" ?
Employees’ budget spoiled in the name of cows! “The groan echoing in the hearts”?

प्रशासन के भय से “कर्मचारी खुल कर तो असंतोष जाहिर नहीं कर रहे लेकिन उनके दिलों में दुख एवं कसक तार -तार होकर जार – जार आंसू बहा रहा है” ? दरअसल “गौ संरक्षण के लिये प्रशासन के पास बजट का टोटा” है,इसको देखते हुये “प्रशासन नें कर्मचारियों से दान वसूली का सोंटा” चला दिया !

गौवंशों के नाम पर कर्मचारियों का बिगाड़ा बजट ! "दिलों में आह की गूंज रही कराह" ?
Employees’ budget spoiled in the name of cows! “The groan echoing in the hearts”?

महंगाई चरमोत्कर्ष पर है,ऐसे में “चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को यह कथित जबरिया दान की कटौती हाय-हाय दईया” करा रही है। ऐसे कर्मचारियों का मानना है की प्रशासन को “दान ही लेना था तो मलाई वाले विभागों से लेते जहां अतिरिक्त गुप्त आय का स्रोत गंगा की धार”की तरह है।


या खनिज, पुलिस, पीडब्लूडी, सिंचाई, आबकारी के अलावा ठेकेदारों से दान लेकर उनका मान बढ़ाया जाता। “असलहा लाईसेंस देने और वरासात के लाइसेंसों से ही पचासों करोड़ रुपया आसानी एवं खुशी से जनता से एकत्रित” किया जा सकता था ? पर ऐसा न कर “निरीह स्तर के कर्मचारियों की जेबों से सामूहिक कटौती” की गई। इससे कर्मचारी “असंतुष्ट एवं गमगीन” हैं ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साक्षी मलिक ने सरकार से मांगी सुरक्षा: कहा- बृजभूषण सिंह के लोग फोन पर दे रहे धमकियां

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सीएम योगी ने की मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई गंभीर चर्चा …

युवती का शव फंदे पर लटकता मिला, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Banda : कांग्रेस जनों ने याद की सावर मती के संत की शहादत…

City News Uttar Pradesh

पीईटी परीक्षाः डीएम अनुराग ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई परीक्षा

City News Uttar Pradesh

यूपी : सहयोगी दलों ने जरूरत के समय किया अखिलेश यादव से किनारा, मोर्चे पर अब सिर्फ आरएलडी ही साथ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़