City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कांग्रेस जनों ने याद की सावर मती के संत की शहादत…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी सावरमती के संत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उन्हें माल्यार्पण, पुष्पा अर्पण कर याद किया गया।


जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता गांधी संपूर्ण विश्व की अजीम शख्सियत थे, समूचा विश्व आज उनके जीवन से प्रेरणा ले रहा है, हम कांग्रेस जनों को उनके रास्ते पर चलना है, उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारना है। कहा कि महात्मा गांधी का सपना था गांव का स्वराज गांव में स्थापित हो । इसे कांग्रेस पार्टी ने पूरा किया।गांधी सामाजिक बराबरी, सामाजिक समरसता, एकता, सद्भाव के हिमायती थे।यह देश उनके नक्शे कदम पर चलता रहे यही आवश्यकता है। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई ने नगर पालिका परिषद परिसर स्थित महात्मा गांधी जी के स्टैचू पर माला पहनाई। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा खान, जिला कांग्रेस पूर्व महासचिव राजेश कुमार गुप्ता, जिला सचिव शिवबली सिंह, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार द्विवेदी, चंदा देवी, गयादीन प्रजापति, पूर्व शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, सुखदेव गांधी, छोटे खा, कालीचरण निगम ने भी संबोधित किया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हैं बेहाल !

मंत्री रामकेश ने शहीद जवान को दी अंतिम विदाई: परिवार से बोले सरकार हमेशा साथ

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार प्रदेश में बनाएगी बीफार्मा और मेडिकल डिवाइस पार्क, इन शहरों को किया गया चिह्नित

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : “हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को” ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा के चकबंदी का पढ़ाया पाठ: कुशलता से निपटारे पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़