City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : "हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को" !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : “हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को” ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें जनता को जागरूक करते हुये कहा है की “हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को” इस मूल मंत्र से बड़ी से बड़ी समस्या का मुकाबला किया जा सकता है।

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : "हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को" !
जिलाधिकारी विश्व मानसिक दिवस पर जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद संबोधन में स्वस्थ मानसिकता का मंत्र दे रहे थे।कहा की किसी भी विषम परस्थिति में घबड़ाना चाहिए। हिम्मत और ईमानदारी से काम करते हुये कर्तव्यबोध के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिये। इससे कार्य संपन्न होने में सरलता एवं आत्मसंतुष्टि होती है। उन्होने मानसिक रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता भी जताई।कहा की डिप्रेशन से बचना हैं तो खुश रहना होगा।

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : "हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को" !
गोष्ठी में सीएमओ विनीत तिवारी नें कहा की मानसिक रोगी की सोचने-समझने की क्षमता का ह्रास होता है। सोच और विचार में परिवर्तन आ जाता है।इससे रोगी की दैनिक कार्य क्षमता पर विपरीत असर पड़ता है।रोगी में गंभीर मानसिक विकृति आ जाती है।समुचित देखभाल एवं व्यायाम से इस रोग से बचा जा सकता है।

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : "हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को" !
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सम्पूर्णानन्द मिश्र नें कहा की कोविड की विकरालता के समय हमारे स्वास्थ कर्मी भी मानसिक तनाव से गुजरे, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

डीएम अनुराग पटेल नें दिया मंत्र : "हारिये न हिम्मत विसारिये न राम को" !
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम सी पाल नें बताया की मानसिक रोगियो के उपचार के लिये सप्ताह में समय निर्धारित किये गये हैं।मानसिक स्वास्थ बोर्ड के सदस्य जनार्दन त्रिपाठी नें आकड़ों के साथ बताया की मानसिक रोग के तहत जिले में आत्महत्या की घटनाओं में वृधि हो रही हैं। इस अवसर पर डीएम पटेल नें मनोचिकित्सक डाक्टर हरदयाल सहित अन्य को भी इस क्षेत्र में कार्य के लिये प्रशंसा प्रमाण पत्र दिये।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव : हर मतदान बूथ पर एक-एक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की गई आवंटित

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह एलर्ट, शहर में 18 अप्रैल तक रात्रिकालीन कर्फ्यू …

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह-वाह

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा अग्निपथ योजना का स्वागत : युवा बनेगे सशक्त

मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे ‘कब्जा’ ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाज

City News Uttar Pradesh

अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़