
- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम जे रीभा नें गांवों में भूमि विवादों के समाधान और खेती को व्यवस्थित करने के लिए चकबंदी को तेजी से निपटने के सख्त निर्देश दिये। कहा की यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसे सुचारु रूप से लागू करें। डीएम जे. रीभा ने विकास खंड बड़ोखर खुर्द स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र, ग्राम्य विकास संस्थान में चकबंदी अधिकारियों के मंडलीय प्रशिक्षण को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

डीएम जे. रीभा ने कहा कि चकबंदी से ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि से जुड़े विवादों का स्थायी समाधान मिलेगा। खेतों की उचित बंटवारे से किसान सुगमता से खेती कर सकेंगे और उन्हें सिंचाई एवं कृषि कार्यों में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चकबंदी कार्यों को समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से संपन्न करना अनिवार्य है, ताकि किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। डीएम ने नवप्रोन्नत चकबंदी अधिकारियों से कहा कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और गांवों में जमीनी स्तर पर पारदर्शी तरीके से कार्य करें।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और बांदा जिलों के नवप्रोन्नत चकबंदी अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। अधिकारियों को चकबंदी नियमों, मापन तकनीकों और भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उप संचालक चकबंदी अमिताभ यादव, नोडल अधिकारी अजय कुमार वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफानउल्ला खान सहित चकबंदी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
