City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : चार दिन से लापता युवक यमुना नदी में उतराता मिला शव, चार दिन से था, हत्या कर फेंकने की आशंका
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : चार दिन से लापता युवक यमुना नदी में उतराता मिला शव, चार दिन से था, हत्या कर फेंकने की आशंका

हमीरपुर। जिले के थाना कुरारा के भौली गांव में युवक की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक चार दिन पहले बकरी ढूंढने नदी की ओर दोस्तों के साथ गया था और तभी से लापता था। परिजनों ने बनियान से गला घोंटने के साथ हाथ व नाक में चोंटे होने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करा रहे हैं। इसी के बाद कार्रवाई होगी।

हमीरपुर : चार दिन से लापता युवक यमुना नदी में उतराता मिला शव, चार दिन से था, हत्या कर फेंकने की आशंका
Dead body found in Yamuna river, missing youth for four days, was there for four days, there is a possibility of murder and throwing it away

क्षेत्र के भौली गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप उर्फ ज्वालादीन पुत्र स्व. सुमेरा यादव बीती 29 मार्च को शाम आठ बजे से घर लापता हो गया था। उसके बड़े भाई कामता प्रसाद ने थाने में तहरीर दी थी। 30 मार्च को पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद भाई कामता प्रसाद ने एक अप्रैल को दो लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को प्रदीप का शव भौली पंप कैनाल के पास यमुना नदी में उतराता मिला। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

हमीरपुर : चार दिन से लापता युवक यमुना नदी में उतराता मिला शव, चार दिन से था, हत्या कर फेंकने की आशंका
Dead body found in Yamuna river, missing youth for four days, was there for four days, there is a possibility of murder and throwing it away

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटनास्थल पर जाकर मृतक के भाई कामता से जानकारी ली। बड़े भाई ने बताया कि वह खेती करता था। 29 मार्च को हमारी बकरियां खो गई थी। जिनको ढूंढऩे के लिए भाई रात आठ बजे घर से निकला था। तब से वह वापस घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल फोन पर जब संपर्क किया गया तो उसने कहा कि वापस आ रहा हूं। कुछ लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही थी। वह भयभीत सा बोल रहा था। कामता ने बताया कि उस दिन मामा के लड़की की शादी के निमंत्रण पत्र बंटवाने गया था। बताया कि भौली ग्राम पंचायत के मजरा पटिया गांव में गया था। वही से लापता हो गया था। पीडि़त भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो युवक मुनेश पुत्र रामविशाल, छुट्टन पुत्र गणेशा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। फारेंसिक टीम व डाग स्क्वाड टीम ने जांच में साक्ष्य जुटाए।

– घटनास्थल पर मिले हत्या के संकेत

यमुना में उतराते शव को देकर प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि उसका गला बनियान से कसा हुआ प्रतीत हो रहा था। वहीं न तो उसका मोबाइल फोन मिला और न ही उसका पर्स। भाई कामता का कहना है कि उसके चार दांत टूटे हुए हैं तथा गले में निशान बने हैं। नाक में चोट लगी है तथा आंखें बाहर निकल आई थी। पुराना होने के कारण शव पूरी तरह फूल गया था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शताब्दी समारोह : बालीबाल प्रतियोगिता बना आकर्षण, मंत्री रामकेश नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

कुएं में मिली लाश: भाई का आरोप हत्या कर फेंका शव, सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

City News Uttar Pradesh

News- छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, सनसनीखेज मामला आया सामने…. 

City News Uttar Pradesh

दलालों की नहीं थमी “चांदी” : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त

फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़