28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद हमीरपुर में बोले- , अब प्यासा नहीं रहेगा बुंदेलखंड
उत्तर प्रदेश

यूपी : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद हमीरपुर में बोले- अब प्यासा नहीं रहेगा बुंदेलखंड

 

हमीरपुर। प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने यहां कहा कि जिले के लोगों को जल्द ही हर घर नल जल योजना का लाभ मिलेगा। अब बुंदेलखंड प्यासा नहीं रहेगा।
हमीरपुर जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के उनका यमुना पुल पर स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं, सुमेरपुर कस्बे में आरएसएस कार्यकर्ता ओमेश सिंह के घर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की डबल इंजन की सरकार जनहित के कायों को प्राथमिकता से पूरा करा रही है। पेयजल व सूखा के संकट से जूझने वाले बुंदेलखंड के लिए नहरों का जाल बिछाने के साथ हर घर नल जल योजना के तहत गांव-गांव पानी पहुंचाया जा रहा।

यूपी : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद हमीरपुर में बोले- , अब प्यासा नहीं रहेगा बुंदेलखंड
UP: Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad said in Hamirpur, Bundelkhand will no longer be thirsty

गांव में पाइप लाइन डालने के दौरान खोदी गई सड़कों व रास्तों की मरम्मत कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। सदर क्षेत्र से विधायक डा.मनोज प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष साधना ङ्क्षसह, अशोक निषाद, भानू निषाद, गणेश यादव ने उनका स्वागत किया। वहीं, सुमेरपुर कस्बे में बस स्टैंड व लक्ष्मीबाई तिराहे के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडेय, दिनेश सिंह, दलजीत सिंह गौर, अवधकिशोर पांडेय मौजूद रहे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया मुख्तार से मिलने के बाद बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने दोहराई हत्या किए जाने की बात, कहा, दिन-रात किया जा रहा प्रयास

City News Uttar Pradesh

गम का टूटा पहाड़ : घर में छायी थीं शादी की खुशियां अचानक मातम में हो गई तब्दील, मासूम की तालाब में डूबकर मौत से छाया मातम

अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

City News Uttar Pradesh

किन्नर समाज की अनूठी पहल: परिवहन विभाग के साथ मिलकर चला “जागरूकता” अभियान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का राष्ट्रीय 53 वां रामायण मेला : गौरवशाली है इसका ‘इतिहास’

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़क हादसे में युवक की मौत : हमीरपुर में भूमि संरक्षण विभाग में था तैनात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़