23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
परिवार व पड़ोसियों से घुल मिल नहीं सका, पाकिस्तान की जेल से लौटा रामबहादुर
उत्तर प्रदेश

परिवार व पड़ोसियों से घुल मिल नहीं सका, पाकिस्तान की जेल से लौटा रामबहादुर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । रामबहादुर जिस बेचैनी के साथ अमृतसर से घर लौटने की जिद कर रहा था। वतन की माटी में आने के बाद किसी से ठीक ढंग से घुल मिल नहीं सका है। मां कुसमा जहां 12 साल बाद आए पुत्र की बलैया लेते नहीं थक रही हैं। वहीं उसका राम सभी को न पहचानते हुए 24 घंटे में सिर्फ दो पड़ोसियों को पहचान पाया और उनका नाम लेकर पुकारा है।


पाकिस्तान की जेल में 12 वर्ष का लंबा वक्त गुजारने के बाद घर आए रामबहादुर की दिनचर्या का अधिकतर समय सोने में ही व्यतीत हो रहा है। चौबीस घंटे से ज्यादा समय गुजर जाने के बावजूद वह अभी तक माता- पिता सहित अपने स्वजन को नहीं पहचान पा रहा है।

परिवार व पड़ोसियों से घुल मिल नहीं सका, पाकिस्तान की जेल से लौटा रामबहादुर

मां कुसमा तो उसके सिर पर हाथ रख पुरानी बातों की याद दिलाते हुए इस आशा के साथ बैठी रहती है कि एक बार राम मां कहकर तो पुकार दे। भाई के मुख से बहन रानी अपना नाम सुनने को तरस रही है। पिता व छोटा भाई रामबहादुर की मनोदशा देखकर दु:खी हैं।

परिवार व पड़ोसियों से घुल मिल नहीं सका, पाकिस्तान की जेल से लौटा रामबहादुर

स्वजन के प्रेम को न समझते हुए रामबहादुर भाई मैकू के साथ जब थोड़ी देर के लिए घर के बाहर निकला तो सामने 46 वर्षीय साथी मइयादीन प्रजापति व पड़ोसी 55 वर्षीय बहोरी को देख नाम लेकर जरूर पुकार बैठा। मामा, बहनोई समेत अन्य रिश्तेदार अभी भी रुके हुए हैं। लापता होने के पूर्व के उसके साथी लवकुश त्रिपाठी भी शुक्रवार को उससे मिल पुरानी यादें ताजा कराने का प्रयास किया, लेकिन वह गुमसुम रह शांत रहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

School-Colleges Reopen : यूपी में कोरोना गाइडलाइंस के तहत सात से खोले जाएंगे स्कूल, कक्षा नौ से 12 की होगी पढ़ाई

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम अनुराग “एंग्री यंग मैन” की भूमिका में कर रहें कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

लूट का बड़ा खुलासा: अवैध हथियारों संग दबोचे गए तीन बदमाश

City News Uttar Pradesh

कोर्ट में हुई मुख्तार अंसारी की पेशी: जेल में पथराव और कारापाल पर हमला मामले में मुख्तार पर आरोप तय, 8 अप्रैल को होगी सुनवाई

City News Uttar Pradesh

हत्या आरोपी पुलिस पकड़ से दूर : एक सप्ताह बाद भी तू डाल -डाल हम पात-पात का खेल !

City News Uttar Pradesh

डीएम नें शासकीय अधिवक्ताओं से कहा: मुकदमों की करें प्रभावी पैरवी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़