
- शरद मिश्रा
बांदा। राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के ‘कार्यक्रम स्थल’ से जाने का ‘कथित वीडियो वायरल’ होने के बाद अब मामला ‘तूल’ पकड़ता जा रहा है। बांदा में कांग्रेस ने इस ‘मुद्दे’ को लेकर ‘मोर्चा खोल’ दिया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में ‘कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं’ ने कोतवाली नगर पहुंचकर ‘तहरीर’ दी और ‘वायरल वीडियो’ की ‘निष्पक्ष जांच’ कर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस की ओर से दी गई ‘तहरीर’ में कहा गया है कि उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का ‘वीडियो’ सामने आया है, जिसमें राष्ट्रगान के दौरान उनके ‘मंच से नीचे’ उतरकर ‘कार्यक्रम स्थल’ से ‘जाते’ हुए दिखाई देने का ‘दावा’ किया जा रहा है। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगान के ‘सम्मान और संवैधानिक पद’ की ‘गरिमा’ से जुड़ा ‘गंभीर मामला’ बताते हुए पूरे ‘घटनाक्रम की जांच की मांग’ की है।
कांग्रेस ने पुलिस से मांग की है कि ‘वायरल वीडियो’ के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल के ‘सीसीटीवी और अन्य वीडियो फुटेज’ की ‘जांच’ कराई जाए। आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित अधिकारियों के ‘बयान दर्ज’ किए जाएं और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न दुबे लालू ने इसे ‘राष्ट्रगान और देश’ के सम्मान से ‘जुड़ा गंभीर विषय’ बताते हुए ‘एफआईआर दर्ज’ कर उच्चस्तरीय ‘जांच और कड़ी कार्रवाई’ की मांग की।
वहीं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि ‘राष्ट्रगान और राष्ट्रीय सम्मान’ से जुड़े मामले में किसी भी तरह की ‘लापरवाही’ नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, मोहम्मद इदरीश, जिला महासचिव कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जिला सचिव हेमंत वर्मा, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
