City News Uttar Pradesh
बांदा में सपा का संगठन 'वेंटिलेटर' पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंस ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2027

बांदा में सपा का संगठन ‘वेंटिलेटर’ पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंस

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सूबे में विधानसभा चुनाव की ‘रणभेरी’ बजने में अब ‘महज छह माह का वक्त शेष’ रह गया है। ‘सत्तापक्ष’ ने जहां ‘बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक मोर्चा’ संभाल लिया है, वहीं विपक्ष की सबसे बड़ी सिपहसालार समाजवादी पार्टी ‘बांदा’ में अभी भी ‘बिना सेनापति के मैदान में खड़ी नजर’ आ रही है।

सपा की 'मतदाता पुनरीक्षण' में 'निष्क्रियता' : बबेरू क्षेत्र छोड़ अन्य में 'ढेर'आलम यह है कि पिछले दो माह से जिला कमेटी सहित सभी आनुषांगिक प्रकोष्ठ, लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, छात्र सभा सब कुछ ‘भंग’ चल रहा है। संगठन धरातल पर ‘बिखरा’ हुआ है और कार्यकर्ता ‘अपने-अपने खेमे’ में बंटकर नए जिलाध्यक्ष की ‘बाट जोह’ रहे हैं।

बांदा में सपा का संगठन 'वेंटिलेटर' पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंस ?जानकार बताते हैं कि जिलाध्यक्ष की कुर्सी का फैसला लखनऊ में लगातार ‘फंस’ रहा है। प्रदेश नेतृत्व की कई-कई घंटे तक चली बैठकों में नामों पर मंथन तो हुआ, लेकिन आम सहमति का ‘इत्र’ नहीं लग पाया।

बांदा में सपा का संगठन 'वेंटिलेटर' पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंसपूर्व जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव अपने ‘पुराने अनुभव’ से ‘दावेदारी ठोक’ रहे हैं, तो ‘तेजतर्रार चेहरे’ के तौर पर इमरान अली राजू अपने ‘अनुभव एवं एम-वाई समीकरण’ को साधने की कवायद में हैं।

बांदा में सपा का संगठन 'वेंटिलेटर' पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंसवहीं ब्रज भूषण यादव ‘यादव बिरादरी’ के ‘बड़े वोट बैंक’ पर ‘नजर’ गड़ाए हैं और ‘ब्राह्मण चेहरे’ के तौर पर वरिष्ठ नेता अशोक पांडे ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का ‘तुरुप का पत्ता’ माने जा रहे हैं। चारों नामों पर हाईकमान ने ‘चिंतन’ किया,पर ‘फाइनल टच नहीं’ मिल सका।

बांदा में सपा का संगठन 'वेंटिलेटर' पर: दो माह से जिला कमेटी भंग, जिलाध्यक्ष की कुर्सी का सस्पेंसअब सियासी फिजा में एक ‘नया मोड़’ आया है। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच ‘लखनऊ से लेकर बांदा’ तक यह चर्चा ‘सियासी गलियारों’ में तेजी से ‘तैर’ रही है कि बाजी फिर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा के ‘हाथ’ लग सकती है।

सपा में 'वर्चस्व' युद्ध : जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव, निष्कासन की 'जंग' से संगठन में 'भूचाल'अंदरखाने से आ रही ‘खबरों’ की मानें तो नेतृत्व इस वक्त किसी ‘नए प्रयोग के बजाय’ आजमाए हुए ‘चेहरे पर भरोसा’ जताने के ‘मूड’ में है, ताकि चुनाव से ठीक पहले संगठन में किसी तरह की ‘टूट-फूट’ न हो।

सपा का पंचायत चुनाव में 'मास्टरस्ट्रोक' या 'फूट' का डर ? 2027 के लिए ज़मीनी किलेबंदी की शुरुआत !फिलहाल सभी की निगाहें सितंबर के ‘पहले पखवाड़े पर टिकी’ हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि तब तक ‘प्रदेश हाईकमान’ बांदा को ‘नया जिलाध्यक्ष’ देकर इस ‘सियासी सस्पेंस से पर्दा’ उठा देगा, ताकि ‘भंग’ पड़ा ‘संगठन’ एक बार फिर ‘चुनावी चौकड़ी’ भर सके और ‘कार्यकर्ताओं में जोश का संचार’ हो सके।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दूसरे दिन का दशहरा : अलीगंज रामलीला का हुआ रावण वध मंचन

मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे सेवा ठप: मैनुअल प्रक्रिया से इलाज, मरीज परेशान

मंत्री रामकेश ने जरुरतमंदो के चेहरे पर लाई मुस्कान: सरकारी योजनाओं पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन

डीएम जे.रीभा की फटकार : आंगनबाड़ी सुपरवाईजर हो जायें होशियार

City News Uttar Pradesh

भाजपा के साथ ओपी राजभर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, बनाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़