City News Uttar Pradesh
भाजपा के साथ ओपी राजभर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, बनाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा के साथ ओपी राजभर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, बनाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री

उत्तर प्रदेश : भाजपा के साथ म‍िलकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे ओपी राजभर, द‍िल्‍ली में अम‍ित शाह से मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने एलान क‍िया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे।

सपा छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने जा रहे दारा सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुभासपा से हुए गठबंधन की शर्त के तहत ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय की कमान भी मिल सकती है। अगले वर्ष होने वाले विधान परिषद चुनाव में सुभासपा के एक कार्यकर्ता को परिषद में सदस्य भी बनाया जाएगा।

भाजपा के साथ ओपी राजभर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, बनाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री
OP Rajbhar will contest 2024 elections with BJP: Yogi cabinet will be expanded, will be made cabinet minister

वहीं सपा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी उन्हें पार्टी में शामिल कराएंगे। पूर्वांचल के चौहान (नोनिया) वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखने वाले दारा सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। योगी मंत्रिमंडल में फिलहाल मुख्यमंत्री सहित 52 मंत्री हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह के अतिरिक्त भाजपा के भी एक-दो पूर्व मंत्रियों को फिर से सरकार में जगह मिल सकती है। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय संतुलन के लिए एक-दो नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं।

भाजपा के साथ ओपी राजभर लड़ेंगे 2024 का चुनाव : योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, बनाए जाएंगे कैबिनेट मंत्री
OP Rajbhar will contest 2024 elections with BJP: Yogi cabinet will be expanded, will be made cabinet minister

– पूर्वांचल में भाजपा की चुनावी राह आसान करेगी सुभासपा

भाजपा और सुभासपा के बीच हुआ गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश के पूर्वांचल की डेढ़ दर्जन से अधिक सीटों पर भाजपा की राह आसान करेगा। वहीं प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बसपा को झटका लगेगा। भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी पार्टी को पिछड़े वर्ग की प्रमुख कुर्मी, राजभर, निषाद, जाट, मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा, लोधी वोट बैंक की आवश्यकता है। कुर्मी वोट बैंक के लिए भाजपा ने अपना दल (एस) से गठबंधन है, निषाद वोट बैंक के लिए निषाद पार्टी से गठबंधन है। मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा और लोधी समाज को भाजपा का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है। ऐसे में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती राजभर समाज के वोट बैंक हासिल करना है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष का जनसंवेदना संदेश: ठंड में राहत और विकास को दी गति

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जन चौपाल : समझाया भाजपा सरकार में विकास की बहार !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मंडल कार्यसमिति की बैठक में फूंका मंत्र : कैसे मजबूत होगा बूथ तंत्र

योगी सरकार की बड़ी सौगात: माध्यमिक शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज, आदेश जारी

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला दूसरा दिन: रामकथा और भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह कवि सम्मेलन में बनें जन आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़