City News Uttar Pradesh
एसटीएफ ने पकड़ा 25 लाख का गांजा: अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
उत्तर प्रदेश

एसटीएफ ने पकड़ा 25 लाख का गांजा: अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्पेशल टास्क फाेर्स ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को बांदा में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक क्विंटल गांजा व एक डीसीएम बरामद किया। गांजे की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। गांजा कबाड़ व गत्तों के बीच छिपाकर उड़ीसा से बांदा लाया जा रहा था।

एसटीएफ ने पकड़ा 25 लाख का गांजा: अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
STF caught 25 lakh ganja: 2 members of interstate gang arrested by police

पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज नवेंदु कुमार ने बताया कि यशपाल सिंह निवासी नगला ताशी थाना कंकर खेड़ा मेरठ, बिल्लू उर्फ बीर सिंह निवासी काशी सैदपुर थाना भोजपुर गाजियाबाद को रविवार की शाम बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल से गिरफ्तार किये गये। एसटीएफ की प्रयागराज की इकाई बबेरू थाना क्षेत्र में मौजूद थी। माधक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य बरहमपुर उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर डीसीएम से बांदा आ रहे थे।

एसटीएफ ने पकड़ा 25 लाख का गांजा: अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
STF caught 25 lakh ganja: 2 members of interstate gang arrested by police

इन्हें ग्राम मोरवल में रोकागया चेकिंग में तो उसमें 1 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। डीसीएम के पीछे प्लास्टिक के कबाड़ रखे थे उसके बीच में बोरियों में गांजा छुपाया गया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गांजा तस्कर गिरोह के सरगना राजेश सहयोगी मनीष जगदीश निवासी झज्जर, हरियाणा हैं। तस्करी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, उड़ीसा, मेरठ, गाजियाबाद, हरियाणा तक है।गिरफ्तार अभियुक्ताें के खिलाफ बबेरू थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बेखौफ चल रहा ‘बरकत’ का जुआ साम्राज्य: लाखों का दांव,15 बाउंसर, पुलिस मौन ?

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेन्द्र ने वसूली तेजी के लिये लगाई हांक: राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर

City News Uttar Pradesh

शासन के निर्देशन पर सड़क किनारे बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

डीएम दीपा रंजन नें अधिकारियों को किया सावधान : हकीकत में हो समाधान

City News Uttar Pradesh

सरकार को करोड़ों का चूना: बांदा में निजी वाहन बने ‘कमाई’ का धंधा, सिस्टम बना ‘तमाशबीन’

विधायक प्रकाश ने बिजली अफसरों की लगाई ‘कड़ी’ क्लास: पूछा कहाँ गया करोड़ों का करंट ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़