City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : घरों का राशन चाट गया कोरोना कर्फ्यू , एक के चार वसूल रहे जमाखोर …

 

– बार-बार कर्फ्यू की अवधि बढ़ाये जाने से लोगों में नाराजगी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना कर्फ्यू  की अवधि बढ़ा दिये जाने से लोगों के घरों में अब राशन और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान घटने लगा है। सामान खरीदने को लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। गली-कूचों में चोरी-छिपे जो दुकानें खुल रही हैं, वे कालाबाजारी में ऐसे मशगूल हैं कि एक के चार दाम वसूल रहे हैं। टाइम-बे टाइम खुल रही इन दुकानों में जरूरत से ज्यादा भीड़ होने के कारण भी कोरोना की चेन टूटने के बजाय कोरोना और तेजी से फैलने का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना कर्फ्यू की अवधि बार-बार बढ़ाये जाने से भी लोग काफी नाराज हैं।


सरकार ने पहले शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया था। मंगलवार का दिन आने नहीं पाया और एक दिन पहले ही कर्फ्यू दो दिन और बढ़ाकर गुरुवार सुबह 7 बजे तक का कर दिया गया। लोगों ने धैर्य रखा कि चलो दो दिन और किसी तरह से काम चलाया जाये। बुधवार को ही शासन ने फिर से अचानक चार दिन का कर्फ्यू और बढ़ाये जाने की घोषणा कर दी है। घोषणा के मुताबिक अब कर्फ्यू 10 मई तक लागू किया गया और एक बार फिर से इसे बढ़ा दिया गया है। इस बीच लोगों के घरों का राशन खत्म होने लगा है। तीन दिन के बंदी की घोषणा होने के कारण लोगों ने ज्यादा दिन के लिये खाने-पीने की चीजों का इंतजाम करके नहीं रखा था। इसलिये अब लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट पूरी तरह से बंद होने के कारण लोग सामान की खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं। गली-कूचों में जो छोटी-मोटी दुकानें हैं वहां से लोग टाइम-बे टाइम सामान की खरीददारी कर रहे हैं, लेकिन उनके यहां भी सामान की आवक न होने के कारण अधिकांश सामान खत्म हो चुका है। बचे हुए सामान पर यह दुकानदार दांव खेल रहे हैं। एक की जगह चार की वसूली हो रही है।

लोगों का कहना है कि आखिर यह कैसा कर्फ्यू है कि लोगों को खाने तक का सामान सरकार मुहैया नहीं होने दे रही। अगर यह आंशिक कर्फ्यू है तो कम से कम इतनी तो छूट होनी चाहिये कि लोग रोजमर्रा के सामान की खरीददारी कर सकें। ऐसी भी शिकायतें मिल रही हैं कि शहर में कुछ इलाकों में सब्जी बेचे जाने तक में प्रतिबंध लगाया जा रहा है। झंडा चैराहा के पास रोजाना तमाम सब्जीफरोश हरी सब्जियां लेकर बैठते हैं, बुधवार को कालवनगंज चैकी पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका में ‘रंगों’ की बौछार: होली मिलन में दिखा उत्साह, ‘विकास व सौहार्द’ का संदेश

हनुमंत कथा से ‘बांदा हुआ भक्तिमय’ : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सामाजिक चेतना’ का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

City News Uttar Pradesh

केन में नहाने गई दो लड़कियां तेज धारा में डूबी : एक बची दूसरी की तलाश

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का हवाई सर्वेक्षण से मुख्य सचिव ने देखे सभी प्वाइंट, तीन दिन में पूरा हो जाएगा काम, बोले- एक्सप्रेसवे से बढ़ेंगे उद्योग और पर्यटन

विकास की नई गाथा : एक्सप्रेसवे पर बेफिक्र दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, इन जगहों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़