City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खान की बिगड़ी तबीयत, बेटे के साथ लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर के सांसद आजम खां की तबीयत रविवार दोपहर को फिर बिगड़ गई। आजम खां कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पिता के साथ जेल में निरुद्ध बेटा अब्दुल्ला आजम भी कोरोना संक्रमित हैं। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इस पर आजम खां को उनके बेटे अब्दुल्ला के साथ लखनऊ मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। शनिवार रात से आजम खां का ऑक्सीजन लेवल 90 से 92 के बीच अप-डाउन हो रहा था। इसलिए जेल प्रशासन परेशान था।


कोरोना पॉजिटिव हुए रामपुर के सांसद सपा नेता आजम खां की तबियत शनिवार दोपहर बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और तत्काल भर्ती कराने की सलाह दी। आजम खां पहले अस्पताल में भर्ती होने के लिए राजी नहीं थे। यह खबर प्रशासन तक पहुंची तो एडीएम विनय पाठक, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, एएसपी उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी आजम खां को अस्पताल चलने को मनाने पहुंच गए।


मिली जानकारी के मुताबिक, ये अधिकारी सांसद आजम खां को लखनऊ संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती कराने को कह रहे थे, पर आजम खां ने जेल से बाहर अस्पताल में भर्ती होने को मना कर दिया। वैसे अधिकारियों के मुताबिक, आजम खां लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा देने का अनुरोध कर रहे थे, जिस पर एडीएम ने फोनकर डीएम को इस बात की जानकारी दी। डीएम विशाल भारद्वाज ने आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला दोनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति दी, जिस पर अधिकारी एंबुलेंस से पिता-पुत्र को लेकर शाम 6.30 बजे के दौरान जेल से लखनऊ रवाना हो गए।


सपा सांसद आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम सीतापुर जिला कारागार में 27 फरवरी, 2020 से बंद हैं। इस दौरान वह कई बार पेशी पर रामपुर भी गए। पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने से उनकी जिला कारागार से ऑनलाइन पेशी हो रही थी। जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित अंतराल पर आजम खां व उनके पुत्र के स्वास्थ्य की जांच होती है। 29 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन जांच की थी, जिसमें दोनों पॉजिटिव मिले। फिर इनका और इनके बेटे का सैंपल आरटी-पीसीआर जांच को भेजा गया। एक मई को आई रिपोर्ट में पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले है।


इस पर दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन करा दिया गया। अफसरों का कहना है कि संक्रमण को देखते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदला करती है। हो सकता है इन पुलिसकर्मियों के वजह से संक्रमण जेल में पहुंचा हो। कई कैदी भी पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार रात से आजम खां का ऑक्सीजन लेवल 90 से 92 के बीच अप-डाउन हो रहा था। इसलिए जेल प्रशासन परेशान था। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला के साथ भारी सुरक्षा बल भी भेजा गया है। इसमें खैराबाद थानाध्यक्ष ओपी राय, पुलिस लाइन से दो इंस्पेक्टर और 10 कांस्टेबल की एक गारद गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जमाई धूनी: जन कल्याण के फूंके मंत्र

City News Uttar Pradesh

यूपी : संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप …

जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं: मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें, अस्पताल में डॉक्टरों का “टोटा”

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू खदान में गोलीबारी के बाद तनाव, अज्ञात पर मुकदमा …

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता का अनोखे अंदाज में होली मिलन समारोह : नगर में बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़