24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का 'सूखा' किया खत्म: 14.95 करोड़ 'भूजल प्लान' तैयार
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का ‘सूखा’ किया खत्म: 14.95 करोड़ ‘भूजल प्लान’ तैयार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भीषण गर्मी, सूखे की मार और तेजी से गिरते भूजल स्तर के बीच जिले को बड़ी राहत देने वाली खबर आई है। प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने लघु सिंचाई विभाग का पूरा ‘सूखा बजट’ बदलकर अब उसे ‘भूजल पुनर्जीवन’ अभियान की ओर ‘मोड़’ दिया है।

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का 'सूखा' किया खत्म: 14.95 करोड़ 'भूजल प्लान' तैयार

जिले की सबसे बड़ी पीड़ा सूखे और जल संकट को देखते हुए मंत्री ने विभाग से कहा की मॉडल तालाब,चेकडैम जीर्णोद्धार और भूजल संरक्षण पर फोकस होगा। इस आदेश के बाद लघु सिंचाई विभाग ने कुल 14.95 करोड़ रुपये का मेगा प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी जे. रीभा के माध्यम से इसे भूगर्भ जल विभाग लखनऊ भेज दिया है।

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का 'सूखा' किया खत्म: 14.95 करोड़ 'भूजल प्लान' तैयार

मंत्री रामकेश निषाद ने प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में बांदा की भयावह स्थिति का उल्लेख किया। बताया की बांदा में भूगर्भ जल की उपलब्धता में ‘संकटग्रस्त’ श्रेणी में है। राज्य मंत्री निषाद के अनुसार बिना तालाबों के जीर्णोद्धार, बिना चेकडैम मजबूत किए भूजल संकट खत्म नहीं होगा।

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का 'सूखा' किया खत्म: 14.95 करोड़ 'भूजल प्लान' तैयार

प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद लघु सिंचाई विभाग ने ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के बसहरी गांव में स्थित ऐतिहासिक राऊ तालाब को मॉडल तालाब बनाने का बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें 4.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का 'सूखा' किया खत्म: 14.95 करोड़ 'भूजल प्लान' तैयार

लघु सिंचाई विभाग ने दो बड़ी नदियों ‘गवाइन और गडरा’ में बने चेकडैम के जीर्णोद्धार के लिए अलग-अलग बड़े प्रस्ताव सौंपे हैं। गवाइन नदी के चेकडैम के लिए 3.50 करोड़ रुपये और गडरा नदी के चेकडैम के लिए 7 करोड़ रुपये प्रस्ताव सौपा है।

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग का 'सूखा' किया खत्म: 14.95 करोड़ 'भूजल प्लान' तैयार

लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पी.एन. गौतम के अनुसार यह प्रोजेक्ट लागू होते ही जिले के भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। तालाब और चेकडैम पानी रोकेंगे और किसानों की ‘सिंचाई समस्या’ कम होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन की कड़ी कार्यवाई: भ्रष्टाचार में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

City News Uttar Pradesh

सावन की सोमवती आमावस्या : परिवहन विभाग की भक्तों पर बरसेगी कृपा

झूम उठा बांदा हो गया मगन : रामबाबू तिवारी बन गये जल प्रहरी, मिला एवार्ड

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति की भीष्म प्रतिज्ञा : वर्षा जल संरक्षण की हो रक्षा, भूमि संरक्षण विभाग पर गुस्सा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधानसभा में मुस्लिम समाज ने सपा की मुश्किलें बढ़ाई ! क्या वोट बसपा पाले में ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़