24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ओवरलोडिंग पर प्रशासन का 'चाबुक': 17 ट्रक सीज़, मौरंग माफियाओं में हड़कंप
उत्तर प्रदेश

ओवरलोडिंग पर प्रशासन का ‘चाबुक’: 17 ट्रक सीज़, मौरंग माफियाओं में हड़कंप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रात जैसे ही गहराती है सड़कें शांत होती हैं, लेकिन इसी खामोशी के बीच एक दूसरा ‘शोर’ उठता है ओवरलोड ट्रकों का ! मौरंग माफिया रात 9 बजे के बाद अपने काफिले को गुपचुप तरीके से हाईवे पर उतारते हैं। आगे-पीछे ‘लोकेशनबाज़’ चारपहिया गाड़ियाँ, वॉकी-टॉकी की तरह मोबाइल पर अपडेट देती चलती हैं। “रास्ता साफ़ है बढ़ो !” इस गुप्त नेटवर्क की भनक महीनों से प्रशासन को मिल रही थी। शिकायतों का अंबार बढ़ रहा था।

बांदा डीएम सतर्क हो जायें : पड़ोरा बालू खदान में शुरू हो गया अवैध खनन, माफिया का अट्टाहस

फिर जिलाधिकारी जे. रीभा ने एक ही आदेश में खेल बदल दिया। एसडीएम सदर नमन मेहता,सीओ सदर,और खनिज विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम तैयार की गई। निर्देश साफ “किसी को छोड़ना नहीं, भोर से पहले असली चेहरा सामने आना चाहिए।” फिर हाईवे पर वह नज़ारा दिखा जो बांदा ने वर्षों में नहीं देखा था। टीम ने बिना किसी चेतावनी के अलग-अलग रूटों पर दबिश डाली। इस दौरान चिल्ला थाना क्षेत्र से चार नगर कोतवाली क्षेत्र की कालूकुआं मंडी से चार, मेडिकल कॉलेज के पास से एक और मटौंध थाना क्षेत्र से आठ ओवरलोड ट्रकों को जब्त किया गया।

ओवरलोडिंग पर प्रशासन का 'चाबुक': 17 ट्रक सीज़, मौरंग माफियाओं में हड़कंप

कुल 17 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। ज्यादातर ट्रक मध्य प्रदेश की ओर से ओवरलोड मौरंग लेकर बांदा में एंट्री कर रहे थे। इन ट्रकों से लगभग 42 लाख रुपये के राजस्व का अनुमान लगाया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि ओवरलोड ट्रकों के आगे व पीछे चारपहिया वाहन चलते हैं। ये वाहन रास्ते के हर नाके, हर बैरियर और हर पुलिस चौकी की ‘लोकेशन’ देते हैं। सड़क पर कौन-सी टीम खड़ी है, कौन-सा रास्ता साफ है सब कुछ वायरलेस की तरह अपडेट किया जाता है। यानी, पूरा खेल ‘सिस्टम को चकमा देने’ का था।

ओवरलोडिंग पर प्रशासन का 'चाबुक': 17 ट्रक सीज़, मौरंग माफियाओं में हड़कंप

टीम की कार्रवाई शुरू होते ही मौरंग कारोबारियों के बीच फोन की घंटियां एक साथ बजने लगीं। भइया, रुक जाओ,आगे पुलिस खड़ी है, ट्रक मोड़ दो ! लेकिन देर हो चुकी थी। अभियान पहले से ही तीन मार्गों पर ‘घेरा’ डाल चुका था। खनिज अधिकारी राज रंजन ने साफ कहा यह कार्रवाई अब रुकने वाली नहीं है। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लाकडाउन का उल्लंघन करने पर हो रही कार्रवाई, चार लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत रपट दर्ज …

स्टील एवं स्क्रैप माफिया रवि काना बांदा जेल में शिफ्ट: दो सौ करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना

स्कूल विलय बना शिक्षा का विनाश: अविवेक पूर्ण निर्णय से ‘घटी’ बच्चों की उपस्थिति

City News Uttar Pradesh

ऐतिहासिक धरोहर को ‘पांच करोड़’ का ‘तोहफा’: मराठा कालीन ‘विरासत’ की बदलेगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

“मुफ्त का चंदन घिस मेरे नन्दन” 15 तक, अब लगेगे दाम ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़