City News Uttar Pradesh
बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना
उत्तर प्रदेश

बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना

  • शरद मिश्रा

बांदा। हलषष्ठी (हरछठ) पूजा कर महिलाओं ने पुत्रों की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। पूजन के बाद फलाहार कर व्रत परायण किया। उधर, भड़भूंजों के यहां अनाज भुनाने के लिए तड़के से महिलाओं की भीड़ लगी रही। पुत्रों की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले हरछठ व्रत का महिलाओं में सबसे ज्यादा महत्व है।

बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना

शनिवार को सुबह से महिलाओं ने पूजन की तैयारी शुरू कर दी। चना, गेहूं, ज्वार, बाजरा, धान, अरहर समेत कई प्रकार के अनाज भुनाकर मिट्टी के कुंडों में भरा। दीवार और फर्श पर हरछठ देवी का चित्र बनाकर विशेष पूजन किया। अनाज, मेवा भरे कुंडे और खिलौने मां को समर्पित किया।

बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना

तमाम महिलाओं ने चीनी के बने कुंडों पर मेवा भरकर पूजन किया। परंपरा के मुताबिक सिर्फ भैंस का दूध, दही और पकवान बनाने में घी की इस्तेमाल किया। जुताई कर खेत में तैयार होने वाले कोई फल-फूल व अनाज इस दिन ग्रहण नहीं किया जाता। पूजन के बाद महिलाओं ने हरछठ की कथा सुनी और पसई के चावल दही के साथ खाकर व्रत परायण किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें आयुर्वेद चिकित्सा को स्वास्थ जीवन का बताया आधार

City News Uttar Pradesh

महाराजा खंगार जयंती को विधायक प्रकाश नें सराहा: शोभा यात्रा आकर्षण का बनी केंद्र

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बिजली अफसरों पर ‘भड़के’ : कहा बिना सूचना बंद करो कटौती, वरना कार्रवाई तय

City News Uttar Pradesh

चंद्रावल नदी के किनारे मलबे में मिले चांदी के सिक्के, पुलिस की सख्ती के बाद 21 बरामद

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर, पालिका की बरसात से पहले ‘जंग-ए-सफाई’

City News Uttar Pradesh

सेनेटरी नैपकिन वेडिंग व डिस्ट्राय मशीन का हुआ उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़