City News Uttar Pradesh
हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार
उत्तर प्रदेश

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध कब्जे और अतिक्रमण के चलते सार्वजनिक तालाबों की धरोहर तेजी से मिट रही है। इसे बचाने को जारी किए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ रहा। ज्यादातर तालाबों के भीटों पर अतिक्रमण हटने के बजाए और बढ़ा है। इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हैं। गौरतलब है कि तालाबों का अस्तित्व बचाने को कई वर्षाें पूर्व उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिए थे कि भीटों पर अतिक्रमण हटाए जाएं, लेकिन यह आदेश फाइलों से धरती पर नहीं उतर सका।

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

जो अतिक्रमण जहां और जैसे थे बदस्तूर बरकरार हैं। बांदा शहर के साहब तालाब, हरदौल तलैया, छाबी तालाब इत्यादि इसकी बानगी हैं। इन तालाबों की भीटों की कौन कहे डूब क्षेत्र में भी निर्माण और अवैध कब्जे कर लिए गए हैं। यही हाल अतर्रा नगर का है। नरैनी रोड पर स्थित चार बीघा 12 बिस्वा के तालाब को जेसीबी और ट्रैक्टरों से मिट्टी से पाटकर कब्जे की कोशिश की गई। किसी समय में अतर्रा को सरोवरों का नगर कहा जाता था।

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

यहां छोटे-बडे़ लगभग डेढ़ दर्जन तालाब और तलैया थे लेकिन यह सब अतिक्रमण की भेंट चढ़ गए। राजस्व विभाग ने परवाह नहीं की। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी बहुत प्रभावी नहीं हुए। नगर पालिका के अभिलेख बताते हैं कि मूसा तालाबा का रकबा 1.97 एकड़, धोबा तालाब का रकबा 1.14 एकड़, दामू तालाब 7.88 एकड़, गंगोही तालाब 4.93 एकड़, घुम्मा तालाब 3.32 एकड़, भवानी तालाब 2 एकड़, गुठिल्लापुरवा तालाब 0.85 एकड़, खटकन तलैया 0.68 एकड़, भीटा तालाब 11.1 एकड़ दर्ज हैं। इन सभी पर अवैध कब्जे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जामूं में लटक रही मौत: जनता चीखी, व्यवस्था सोई, सुनील पटेल पर ‘लापरवाही’ का आरोप

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी

City News Uttar Pradesh

पत्नी का ‘खौफनाक’ रूप: पति के गले में ‘चाकू’ घोंपा, खाना परोसने के विवाद में ‘खूनी तांडव’

City News Uttar Pradesh

मौत बनकर मंडरा रहा ‘हाई वोल्टेज’ पोल: ‘सोया’ सिस्टम ‘हादसे’ का कर रहा इंतजार ?

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘गणतंत्र दिवस’ पर संदेश: संविधान, एकता व समरसता से ही ‘सशक्त भारत’

City News Uttar Pradesh

अभियंताओं का ऐलान: विद्युत विभाग का निजीकरण नहीं रुका तो होगा “बड़ा आंदोलन”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़