23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : खरीफ, औद्यानिक व वानिकी फसल तैयारी में जुटा कृषि विश्वविद्यालय …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषकों को खरीफ ऋतु में फसल से संबंधित तैयारियों के लिए स्थानीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक जुट गए हैं। बुंदेलखंड के कृषक खरीफ बुआई से संबधित क्या-क्या तैयारियां कर सकते है इसके लिये बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बुंदेलखंड के कृषकों के लिये आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है।


कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों के लिए बताया कि बुआई से पूर्व खेत की जुताई मिट्टी पलट हल (प्लाऊ) से अवश्य करें। इसके बाद खरीफ के चयनित फसल के बीज एवं उर्वरक व खाद की आवश्यकतानुसार व्यवस्था कर ली जाए। वर्तमान जलवायु एवं समय को ध्यान रखा जाए। उर्द, मूंग व अरहर की बुआई मेड़ों पर करना लाभकारी होगा। जलभराव की समस्या नहीं रहेगी व पौधों का विकास अच्छा होगा। अगेती उपज प्राप्त करने के लिए खरीफ ऋतु की विभिन्न सब्जियों विशेषकर कद्दूवर्गीय सब्जियों के बीजों को जून के पहले सप्ताह में पॉलीबैग (पॉलीथिन) के थैलों में बीज की बुआई करनी चाहिए। मानसून की प्रथम वर्षा के पश्चात खेत को तैयार कर लें और पॉलीबैग में उगाए गए पौधों को मुख्य खेत में रोपित कर दें। इस प्रकार पहले से तैयार नर्सरी की रोपाई करने से हमें परंपरागत खेती की तुलना में 25-30 दिन पहले उपज मिलने लगती है।


वानिकी महत्व के विभिन्न फसलों जैसे- जामुन, नीम, कटहल, कचनार, चिरौजी, अमलतास, पलास, गुलमोहर, कैजोरिना लगाने हेतु बीज की बुआई पॉलीथीन थैली में करें। बीज बुआई हेतु पॉलीथीन थैली को मिट्टी, बालु एवं सड़ी गोबर की खाद मिलाकर तैयार कर छायादार जगह पर रखे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अभियंताओं का ऐलान: विद्युत विभाग का निजीकरण नहीं रुका तो होगा “बड़ा आंदोलन”

City News Uttar Pradesh

कॉपियों में ‘इमोशनल ब्लैकमेल’ व धमकियां’: बोर्ड मूल्यांकन में ‘चौंकाने’ वाला खुलासा

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें तुड़वाया अनशन : किसानों की मांग मंजूर

बामदेवेश्वर मंदिर: गुफा में छुपा चमत्कार, दर्शन को आते हैं शिवभक्त और नागराज

City News Uttar Pradesh

वोटिंग करा रहे मतदान अधिकारी की हुई मौत : मचा हड़कंप, हुआ पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

झांसी-मानिकपुर रेल पटरी पर रखा मिला सीमेंटेड पोल: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़