24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : बंदियों को पैरोल पर रिहा करने की कवायद, शासन के आदेश का इंतजार, बाहुबली मुख्तार सहित 82 बंदी हो चुके संक्रमित …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना की लहर में एक बार फिर बांदा जेल में निरुद्ध सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को पैरोल पर रिहा करने की कवायद शुरू हो गई। जल्द एक सैकड़ा से अधिक बंदी पैरोल पर रिहा हो सकते हैं। फिलहाल जेल प्रशासन को शासन के आदेश का इंतजार है।


पिछले वर्ष कोरोना काल में 42 बंदियों को आठ सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था। कोरोना संक्रमण की पहली लहर में बड़ी संख्या में जेल में निरुद्ध बंदियों के संक्रमित होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले वर्ष मार्च माह में 41 बंदियों को आठ सप्ताह के पैरोल पर रिहा किया गया था।


हालांकि बाद में दो सप्ताह की अवधि और बढ़ा दी गई थी लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने महामारी का रूप ले लिया है। जेल में बंदियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद एक बार फिर जेल में निरुद्ध छोटे अपराधों के सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों को पैरोल पर रिहा करने का निर्णय लिया जा सकता है। कारागार अधीक्षकों से ऐसे बंदियों की सूची तलब की है। जेल प्रशासन ने सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदियों की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। कारागार अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि सजायाफ्ता बंदियों की सूची तैयार हो गई है। ऐसे आधा सैकड़ा से अधिक बंदी चिह्नित किए गए हैं। विचाराधीन बंदियों के लिए संबंधित न्यायालयों से आदेश प्राप्त करना होगा। तभी उनकी रिहाई संभव है। हालांकि अभी शासन की ओर से बंदियों को पैरोल पर रिहा करने संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।


जेल में अब तक 82 बंदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक बंदी की मौत भी हो चुकी है। मौजूदा समय में जेल में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सहित दो बंदी कोरोना संक्रमित हैं। जिन्हें जेल में बने आइसोलेशन बैरक में रखा गया है। जेल में नए बंदियों के जेल आने पर रोक लगा दी गई है। उनके लिए अलग से शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डॉयट) में अस्थायी जेल खोली गई है। जहां पर वे 14 दिन तक क्वारंटीन रखे जा रहे हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें मुख्य जेल में भेजा जा रहा है।


कोरोना संक्रमण की पहली लहर में पिछले वर्ष मार्च माह में यहां के 41 सजायाफ्ता व विचाराधीन बंदी पैरोल पर रिहा किए गए थे। इनमें चार बंदी अभी तक वापस नहीं आए। इनकी गिरफ्तारी के लिए जेल प्रशासन ने नवंबर माह में पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा था लेकिन पुलिस अब तक बंदियों को गिरफ्तार कर जेल लाने में नाकाम रही। 20 बंदी पैरोल खत्म होने पर समय से जेल वापस आ गए आए थे। 17 बंदी एक माह की देरी से लौटे थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ड्रोन कैमरे से बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया सर्वे

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का ‘प्रेरक संदेश’ : खेलों से पैदा होता है ‘आत्मविश्वास’

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर विवाहिता को दबंगों ने पीटा, नकदी व जेवर लूटने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

City News Uttar Pradesh

सीएमओ को एक लाख रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा, अनुकंपा में भर्ती के नाम पर ले रहा था रुपए

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ तैयारियां तेज़: चित्रकूट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात पर मंथन

City News Uttar Pradesh

जीएसटी लाभ बना मज़ाक: जनता बोली बांदा में सब ‘हवा-हवाई, प्रशासन पर उठे सवाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़