City News Uttar Pradesh
जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड की आठ परियोजनाओं से आयेगी खुशहाली
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड की नौ परियोजनाओं से आयेगी खुशहाली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा बुंदेलखंड को नौ परियोजनाओं की नई सौगात दिये जाने पर प्रसन्नता का इजहार किया है। कहा कि इकोनामी कारीडोर से चित्रकूट मंडल सहित बुंदेलखंड खुशहाल हो जायेगा। इन परियोजनाओं पर साढ़े तीन हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे।

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड की आठ परियोजनाओं से आयेगी खुशहाली
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad said: nine projects of Bundelkhand will bring prosperity

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद महोबा से शिलान्यास कार्यक्रम में भागेदारी कर यहां अपनें आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। कहा कि इस सौगात नें आज उनके “जन्म दिन की खुशी में चार चाँद” से लगा दिये है। जलशक्ति राज्य मंत्री नें कहा किमध्य प्रदेश के सागर से महोबा जिले के कबरई तक फोरलेन हाईवे का निर्माण होगा। इसके साथ ही कबरई से कानपुर तक पीएनसी रोड से अलग 132 किलोमीटर नया फोर लेन का निर्माण शुरू हो जायेंगा।

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा: बुंदेलखंड की आठ परियोजनाओं से आयेगी खुशहाली
Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad said: nine projects of Bundelkhand will bring prosperity

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया कि कानपुर -सागर नेशनल हाईवे पर महोबा के कैमहा से कबरई तक 46 किलोमीटर तक फोरलेन बनाने में 1,180करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है। तैयार नक्शे में महोबा के यातायात को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। कानपुर -कबरई फोरलेन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और कानपुर में लखनऊ ग्रीन एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जायेगा। इससे देश के सभी मेट्रो शहर बुंदेलखंड के महोबा से जुड़ जायेंगें। ऐसे में महोबा से आने और जाने में यातायात वेहतर होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कुष्ठ रोग पर सोनरही में जन जागरूकता : रोकथाम के बताये गये उपाय

City News Uttar Pradesh

सत्ता की जुबान बनी ज़हर: वीर बेटी के सम्मान में उठी आवाज़, सपा का सड़कों पर आक्रोश

यूपी के चित्रकूट समेत इन पांच जिलों में जल्द शुरू होगी वायुसेवा, योगी आदित्यनाथ सरकार और एएआई (AAI) के बीच एमओयू (MOU) साइन

जलती रही चीखें, बुझ गई जिंदगी: बहू की मौत पर ‘रहस्य’ गहराया, सात पर मुकदमा दर्ज

बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !

City News Uttar Pradesh

यूथ 20 के प्रदेश सम्मेलन में पंकज कुमार ने बाजी मारी: प्रदेश स्तरीय आयोजन हेतु चयनित

ब्रेकिंग न्यूज़