27.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सवाल सीट का नहीं जीत का है
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी : मायावती की पार्टी बसपा को किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा चंदा, भारत निर्वाचन आयोग की सार्वजनिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ । लगभग एक दशक से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) को पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान भी किसी दानदाता ने 20 हजार रुपये से ज्यादा का चंदा नहीं दिया है। मायावती (Mayawati) की पार्टी द्वारा इस संबंध में दिए गए ब्योरे को भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने बुधवार को सार्वजनिक कर दिया।


मायावती के नेतृत्व वाली बसपा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को सौंपी गई वार्षिक चंदा रिपोर्ट में बताया गया है कि पार्टी को व्यक्तिगत दानदाताओं और संस्थाओं से वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 20 हजार रुपये से ज्यादा की धनराशि का कोई चंदा नहीं मिला है। कई वर्षों से पार्टी को कम कमाई वाले लोगों से ही चंदा मिलता रहा है।

यूपी : मायावती की पार्टी बसपा को किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा चंदा, भारत निर्वाचन आयोग की सार्वजनिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
UP: No one has given more than 20 thousand donations to BSP, Mayawati’s party, disclosed in the public report of the Election Commission of India

बता दें कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29 सी के तहत राजनीतिक दल को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किसी भी व्यक्ति या अन्य संस्थाओं से मिलने वाले 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आयोग को देना होता है।
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29 सी के मुताबिक किसी राजनीतिक दल के कोषाध्यक्ष या उसके द्वारा अधिकृत कोई अन्य व्यक्ति एक वित्तीय वर्ष में किसी भी व्यक्ति या अन्य संस्थाओं से पार्टी को प्राप्त 20,000 रुपये से अधिक के चंदे के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करेगा।

यूपी : मायावती की पार्टी बसपा को किसी ने नहीं दिया 20 हजार से ज्यादा चंदा, भारत निर्वाचन आयोग की सार्वजनिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
UP: No one has given more than 20 thousand donations to BSP, Mayawati’s party, disclosed in the public report of the Election Commission of India

बसपा का बयान उसके कथित दावे के अनुरूप है कि उसे केवल कम कमाई वाले लोगों से ही धन मिलता है। मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले कई सालों से यह रुख बनाए रखा है। निर्वाचन आयोग 20,000 रुपये की सीमा को खत्म करने पर जोर दे रहा था ताकि पार्टियों के लिए उन्हें मिले सभी स्वैच्छिक दान को उसके संज्ञान में लाना अनिवार्य हो, चाहे चंदे की रकम कुछ भी हो।
बता दें कि राजनीतिक दलों के लिए आय का प्रमुख स्रोत चंदा है। राजनीतिक दलों को मिले चंदे के ताजा आंकड़ों की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2020-21 में देश की राष्ट्रीय पार्टियों को 3753 लोगों ने 20 हजार या उससे अधिक की रकम बतौर चंदा दी है। दलों को 20 हजार या उससे अधिक का चंदा ही 593 करोड़ 75 लाख रुपये मिला है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन ,बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

City News Uttar Pradesh

डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ विभाग में आई कमाई की बहार ? गजब का है यह हाल

बांदा में धीरेन्द्र शास्त्री का ‘सजेगा’ दिव्य दरबार : ‘हनुमंत कथा’ बनेगी ‘आस्था का केंद्र’

City News Uttar Pradesh

यूपी: अभी भी बन सकते हैं निकाय चुनाव के मतदाता, नाम जुड़वाने के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी से व्यापारियों ने की खाद्य निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली की शिकायत, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच

यूपी : प्रदेश सरकार ने एसआइटी का नाम बदलकर क‍िया एसएसआइटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़