25.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी: कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी सपा, पार्टी ने तैयार क‍िया मास्टर प्‍लान
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी : पूर्व मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव; यूपी में भी होगा बिहार जैसा बदलाव

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख़्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Commission) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग की बेईमानी के कारण ही सपा विधानसभा चुनाव और रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव हारी है।

यूपी : पूर्व मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव; यूपी में भी होगा बिहार जैसा बदलाव
UP: Former Chief Minister Akhilesh Yadav’s big allegation, Election Commission’s dishonesty lost elections; Bihar-like change will happen in UP too

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि देश में अब कोई भी निष्पक्ष संस्था बाकी नहीं रह गई है। सरकार दबाव डालकर इन संस्थाओं से मनमाफिक काम करा रही है। सपा मुखिया ने कहा कि अगर आयोग ने ईमानदारी से काम किया होता तो नतीजे कुछ और ही होते।

यूपी : पूर्व मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव; यूपी में भी होगा बिहार जैसा बदलाव
UP: Former Chief Minister Akhilesh Yadav’s big allegation, Election Commission’s dishonesty lost elections; Bihar-like change will happen in UP too

अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य का पिछला विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने की अपील के साथ लड़ा था, मगर नतीजा सबके सामने है। चुनाव आयोग ने बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए।रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को वोट नहीं डालने दिया गया, जबकि आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए गए। क्या चुनाव आयोग सो रहा था? उसने हमारी शिकायतों पर ध्यान ही नहीं दिया।

यूपी : पूर्व मुख़्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन की बेईमानी से हारे चुनाव; यूपी में भी होगा बिहार जैसा बदलाव
UP: Former Chief Minister Akhilesh Yadav’s big allegation, Election Commission’s dishonesty lost elections; Bihar-like change will happen in UP too

अखिलेश यादव ने बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव को सकारात्मक संकेत बताते हुए उम्मीद जताई कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विकल्प तैयार होगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तरह भाजपा को झटका लगेगा। यहां भी भाजपा के सहयोगी दल उससे खुश नहीं हैं और भविष्य में वे इस सत्तारूढ पार्टी से नाता तोड़ लेंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस तथा कई अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाना एक सकारात्मक संकेत है। अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल भी उससे खुश नहीं हैं। सहयोगी दलों को आखिर क्या मिल रहा है। एक दिन वे सभी उसका साथ छोड़ जाएंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जुए की आड़ में ‘खौफ’ का सिंडिकेट : ‘हथियारों’ समेत गुंडे गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

City News Uttar Pradesh

सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: कहा- ईडी बनी “राजनीति का हथियार”

City News Uttar Pradesh

बांदा में 13 करोड़ 34 लाख़ के ‘स्टाम्प’ की चोरी : पकड़ा गया ‘स्टांप चोरों’ का मेगा जुगाड़

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

वृक्षारोपण की मच गई धूम : धरती मां की गोद हरी करने को रोपे गये पौधे

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, खरगे के निमंत्रण को स्वीकारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़