- विनोद मिश्रा
बांदा। साहस के आगे शारीरिक विकलांगता महत्व नहीं रखती। यदि साहस और हौसला हो तो बड़े से बड़े सूरमा घुटने टेक देते हैं। ऐसा साहस दिव्यांग धर्मपाल उर्फ पांडेय ने कर दिखाया है। उनके हौसले को देख बैंक लूटने पहुंचे सात बदमाशों के चेहरे पर खौफ दिखा। वह दुम दबाकर भाग निकले।

लेकिन पांडेय यहीं पर नहीं रुके। 48 वर्ष की उम्र में भी चीते से फुर्ती दिखाते हुए बदमाश के हाथ से बंदूक छीनकर उसे जमीन पर पटखनी दे दबोच लिया। यह सब कुछ महज एक मिनट के अंदर हुआ। इसके बाद तो असलहों से लैस बदमाशों को देख मूकदर्शक बने लोगों में भी हौसला जाग सका।
यह किस्सा है कुर्रही गांव में बैंक लूटने पहुंचे बदमाशों पकड़वाने वाले बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मी गांव निवासी धर्मपाल पांडेय का। कोर्रही की आर्यावर्त बैंक में धर्मपाल करीब 13 वर्ष से चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर हैं। धर्मपाल ने बताया कि रोज की तरह ही शाम करीब पांच बजे साहब लोग निकल कर कार में बैठ गए।

मैं चैनल में ताला लगाने लगा। तभी एक नकाबपोश के हाथ में बंदूक दिखी, जो मैनेजर साहब की कनपटी पर लगाए खड़ा था। जबकि दो अन्य नकाबपोश कार में बैठे दो अन्य कर्मियों से धमकी भरे शब्दों में कुछ बोल रहे थे। इस दौरान एक बदमाश मैनेजर साहब की पर्स छीनने का प्रयास करने लगा।

उन्होंने बेबसी से मेरी तरफ देखा। इससे लगा कि कुछ अनहोनी बात है। तब तक आसपास के लोग भी माजरा समझ गए थे, लेकिन असलहों से लैस बदमाशों को देखकर वह डरे दिख रहे थे। मैने आंखों के इशारे से उन लोगों को आगे आने को कहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया। बदमाश पर्स छीन रहा था, तभी हमला कर दिया।

इससे अन्य बदमाशों का हौसला पस्त हो गया और वह भाग निकले। इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आ गए और जिस बदमाश से मैं भिड़ा था। उसे रस्सियों से बांध दिया।

एक बदमाश के हाथ में आने के बाद पुलिस ने पांच घंटे ऑपरेशन चलाकर तीन और को गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाशों के दाहिने और एक बदमाश के बाएं पैर में लगी गोलियां पार हो गईं। बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
