- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय की नगर पालिका के प्रभारी एसडीएम सुधीर कुमार (आईएएस)पालिका परिषद की सुधि लीजिये क्योकि यह नरक पालिका के रूप में इस तरह चर्चित हो रही है मानों ग्रीनिज बुक में नाम दर्ज होना हो। नगर की जनता में व्यवस्था के प्रति नाराजगी है, जो भाजपा की चुनावी सेहत के लिये नुकसानदेह मानी जा रही है।

पालिका प्रभारी एसडीएम साहब को बता दें की पूरा शहर गंदगी का टापू बना हुआ है। प्रशानिक व्यवस्था के अंडर में आने के बाद भी पालिका की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं है।

घोर आश्चर्य की बात है की पालिका की रोड लाइट व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त है। कमिश्नर आवास से लेकर कालूकुआ तक केवटरा चौराहे से लेकर पुलिस लाइन तक, नया ओवर ब्रिज केवटरा से लेकर केन नदी रोड बैरियर, कचहरी चौराहा से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक रात में अंधेरा कायम रहता है। यह सिर्फ उदाहरण है। हकीकत में बांदा शहर रात में अंधेरे का टापू नजर आता है। बिजली की लाइटें खरीदी गई फिर भी साजिश एवं भ्रष्टाचार भरा निकम्मापन का मंजर है।

शहर में व्याप्त गंदगी बद से बदतर है। कहां – कहां का उदाहरण दें। फिर भी शंकर जी के मंदिर के सामने खिन्नी नाका शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल के पीछे गली में कूड़ा ढेर। नालिया बजबजा रही है। माहेश्वरी सफाई नायक राजा नरवा से कई निवेदन हुआ । वह लगातार ,एक साल से ज्यादा समय से आश्वाशन दे रहा हैं। कई जगह नाली के पत्थर, पटिया टूटे हुए हैं उनकी न तो मरम्मत कार्य करने में रुचि हैं और न ही इन खुले गड्ढों को बंद कराने पर।शंकर जी के मंदिर आने जाने वाली महिलाओं को इस सड़न भरी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। बुधराम कुवा जाने वाली रोड में जमा मनमाना कूड़ा जमा है।

शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल के पीछे गली, फूलमती मंदिर, मढिया नाका, महमाई मंदिर, पहाड़ी बाबा हनुमान मंदिर, बुधराम कुवा, पंचवटी, काशीराम कालोनी राम बाग तिराहा तक, निम्नी नाला के नाली सफाई, जमा हो गए कूड़ा को उठवाने की पालिका जरूरत नहीं महसूस करता। निकट भविष्य में नवरात्र भी आ रही है।

एक घोर आश्चर्य और की पालिका के प्रभारी एवं अधिशाषी अधिकारी बुद्धि प्रकाश सुलझे और सज्जन व्यक्ति हैं, ऐसे प्रभारी अधिकारी और अधिशाषी अधिकारी की छत्र साया में पालिका में हर पटल पर भ्रष्टाचार जिस तरह नर्क बना है, समझ के परे है। व्यवस्था में “कुछ न कुछ” तो गड़बड़ है,जिसे जम्मेदार समझ नहीं पा रहें। जनता में मैसेज खराब जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
