
- विनोद मिश्रा
बांदा। नमो नव मतदाता अभियान में विधायक प्रकाश दिवेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें अलग अलग कार्यक्रमों में युवा मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक किया। साथ ही अपील किया की पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाना है। इसमें युवाओं के अहम योगदान की आवश्यकता है।

खुरहंड इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नें प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मतदाता मौजूद रहे। लाइव शो में पीएम मोदी ने नए मतदाताओं को उनके वोट की ताकत बताते हुए वोट डालने की अपील की। विधायक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।अबकी उन्हें तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाना है।
इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें बबेरू ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज में नव मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा आपका एक वोट देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना अमूल्य वोट जरूर दें।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील ने कहा एक वोट ने देश की दशा और दिशा को बदल दिया है। अभी भी युवाओं का एक वोट देश की दिशा को बदल सकता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज ऊंचाइयों की ओर जा रहा है।

जिसका नतीजा है कि राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है।आतंकियों का गढ़ कहा जाने वाला कश्मीर से धारा 370 तक हट गई। ऐसे में युवाओं का एक वोट देश के लिए बहुत जरूरी है। लोकतंत्र के मेले में युवा अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में अपना मत प्रयोग कर देश की दिशा को बदल सकते हैं।




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
