City News Uttar Pradesh
वन विभाग का दावा : बुंदेलखंड के लिए वरदान है एनएएफसीसी योजना !
उत्तर प्रदेश

वन विभाग का दावा : बुंदेलखंड के लिए वरदान है एनएएफसीसी योजना ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में लागू की गई नेशनल मिशन ऑन सस्टेनिंग हिमालियन ईको सिस्टम परियोजना से यहां का जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनेगा। साथ ही ग्राम वन समितियों को जागरूक करने के लिए यह परियोजना वरदान है। यह दावा चित्रकूटधाम मंडल के वन संरक्षक एन के सिंह ने किया है।


कृषि विश्व विद्यालय सभागार में उक्त योजना का कार्यशाला भी आयोजित हुआ। मंडल के चारों जिलों सहित जालौन के वन विभागीय अधिकारी और किसान आदि शामिल थे। एनएएफसीसी योजना में वनों की सुरक्षा, निगरानी, दंड और अधिकार आदि के बारे में बताया गया। अधिवक्ता संजय राय और राकेश बहादुर ने वन अपराध और उन पर नियंत्रण के बारे में जानकारियां दीं। लोगों के सवालों के जवाब भी दिए।

वन विभाग का दावा : बुंदेलखंड के लिए वरदान है एनएएफसीसी योजना !
डीएफओ संजय अग्रवाल ने बुंदेलखंड की भौगोलिक परिस्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि यहां के लिए यह योजना वरदान बनेगी। योजना 4 जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और उरई में लागू की गई है। डीएफओ संजय मल (महोबा), जेपीएन तिवारी (उरई), यूसी राय (हमीरपुर), एसीएफ ऊषा देवी (चित्रकूट) ने वन्य जीवों का महत्व बताया। नाबार्ड डीडीएम संदीप कुमार गौतम ने बताया कि यह योजना नाबार्ड से वित्त पोषित है।


उप प्रभागीय वनाधिकारी एमपी गौतम ने जलवायु परिवर्तन पर मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी। कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी और सढ़ा, करतल, डढ़वा मानपुर, माचा तथा अमारा गांवों के किसान शामिल थे।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री नंदी बोले: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, नेताओं ने दोहराया अखंड भारत का संकल्प

City News Uttar Pradesh

News : विद्यार्थी परिषद ने युवा दिवस पर निकाली शोभायात्रा…

City News Uttar Pradesh

सामूहिक हत्या कांड : सदर विधायक प्रकाश ने कहा अपराधी शीघ्र होंगे गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का अधिकारियों को सख्त निर्देश: नवरात्र महोत्सव में न हो लापरवाही

City News Uttar Pradesh

बांदा की पथरी खदान में अवैध खनन का जमकर खेल : माफिया के रसूख के आगे बौना है प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

सीडीओ नें योजनाओं की जानी हकीकत : स्थलीय निरीक्षण में खुल गई पोल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़