
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा जिला कार्यसमिति की बहुप्रतिक्षित कमेटी घोषित होते ही “असंतोष के स्वर भी फूट” रहें हैं। तंज यहां तक कसा जा रहा है की यह “जिला कमेटी है या नगर कमेटी”। बताते हैं की 25 पदाधिकारी में 18 एक ही नगर से हैं ! बांदा से 18, बबेरू से 2 औऱ नरैनी से तीन बताये जा रहें हैं ! प्रत्येक विधान सभा में तीन से चार सौ सक्रिय सदस्य हैं ! इन हालातों में जिला कार्यसमिति में हर विधान सभा को समानांतर प्रतिनिधत्व न मिलना “कोप भवन” सी स्थिति पैदा कर रहा है।

तंज हो रहें हैं की यह नगर कमेटी लग रही है ? एक ही मोहल्ले से पांच -छह लोग जिला कार्य समिति में स्थान पाये हैं। प्रश्न किये जा रहें हैं की क्या यह संगठन हित में है ? जिला कमेटी की घोषणा होते ही “वाह के साथ आह” भी गूंज रहा है। सोशल मीडिया पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को जहाँ बधाईयां मिल रहीं हैं वहीँ कर्मठता से परिपूर्ण वह कार्यकर्ता सदमे में है जो अपनी “गरिमा” के “अनुकूल पद” पाने के लिये “मुंगेरीलाल लाल” के “सपने संजोये” थे।

लेकिन “दिल के अरमां आंसुओं में बह” गये ! “तंज भरे कमेंट” सोशल मीडिया पर “हाले दिल बयां” कर रहें हैं ! कुछ पार्टी के “ऐसे कथितजन” जो धरातल पर नहीं “चमचागिरी में भाट” से बनकर “गुदुर वाह वाह” कर रहें थे अत्यंत मायूसी में हैं! उनकी दर्द भरी अनुभूति इन पंक्तियों की तरह बयां हो रही है “क्या से क्या हो गया बेवफ़ा तेरे प्यार में” !
नई कमेटी में कुछ पुराने चेहरे हटे हैं तो कुछ को प्रमोशन भी मिला हैं। नई कमेटी में जो चेहरे अच्छी गुणवत्ता के दायरे में कार्यकर्ताओं की निगाह में मानें जा रहें हैं उनमें पूर्व डीडीसी राजभवन उपाध्याय, ममता मिश्रा, निखिल सक्सेना, उत्तम सक्सेना, अमित सेठ भोलू को “जानदार एवं शानदार” माना जा रहा है। यह ऐसे संगठन कर्ता मानें जा रहे जो “जिला नेतृत्व के लिये संजीवनी” बन सकते हैं!
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
