City News Uttar Pradesh
बांदा में भीषण मार्ग दुर्घटना : ट्रक में समा गई तेज रफ्तार बोलेरो, मां और पुत्र सहित छह की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश

बांदा में भीषण मार्ग दुर्घटना : ट्रक में समा गई तेज रफ्तार बोलेरो, मां और पुत्र सहित छह की मौत, दो घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बड़ी मार्ग दुर्घटना हुई। बबेरू कोतवाली में कमासिन रोड पर परइयादाई के नजदीक गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बीच सड़क पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो घुस गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत नाजुक है।

बांदा में भीषण मार्ग दुर्घटना : ट्रक में समा गई तेज रफ्तार बोलेरो, मां और पुत्र सहित छह की मौत, दो घायल
Horrific road accident in Banda: High speed Bolero got involved in truck, six including mother and son died, two injured

कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी कल्लू (13) पुत्र गुज्जी रात करीब पौने नौ बजे करंट की चपेट में आ गया। कल्लू को लेकर मां सैरबानो (38) बोलेरो से बबेरू सीएचसी के लिए निकली। उनके साथ बोलेरो में मोहल्ला का कैफ (16) पुत्र चिक्की, बोलेरो चालक हासिम (35), जाहिद (35), जाहिल (30) पुत्र अजमत, साकिर पुत्र नासिर समेत आठ लोग सवार थे। रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर परइयादाई के पास बोलेरो बीच रोड पर खड़े ट्रक में जा घुसी।

बांदा में भीषण मार्ग दुर्घटना : ट्रक में समा गई तेज रफ्तार बोलेरो, मां और पुत्र सहित छह की मौत, दो घायल
Horrific road accident in Banda: High speed Bolero got involved in truck, six including mother and son died, two injured

हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। जोरदार टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आगे की सीट पर बैठे चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ राकेश कुमार सिंह व कोतवाल संदीप सिंह पहुंचे। बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हादसे में कल्लू, उसकी मां सैरबानो, कैफ, मुसाहिद, साकिर समेत एक अन्य की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से जाहिद व जाहिल की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : जीएसटी नियमावली में व्यापक संशोधन से व्यापारियों में रोष, प्रदर्शन कर की नारेबाजी …

City News Uttar Pradesh

विद्यालयों को जगमग करने हेतु “बजट संकट” : शिक्षकों की जेब पर डाका

City News Uttar Pradesh

बांदा में अरबों की बेनामी संपत्ति हो रही उजागर? आयकर विभाग का छापा ‘तीसरे’ दिन भी जारी !

बांदा की होगी बल्ले -बल्ले: ग्रामीण मार्गों पर परिवहन निगम की चलेगी दो मंजिला बसें

City News Uttar Pradesh

प्रधानों और गावों की बल्ले-बल्ले : आचार संहिता से मुक्त हुए गांव …

व्यापार में ‘दगाबाजी’ : बांदा में 11 लाख 90 हजार की ‘धोखाधड़ी’ पर ‘केस’ हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़