26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के लोगों के लिये स्वास्थ्य सेवाओं का संकट अब कम होने जा रहा है। बांदा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में वर्षों से डॉक्टरों और नर्सों की कमी बनी हुई थी। मरीजों को बेहतर इलाज के लिये कानपुर, लखनऊ और दिल्ली तक भटकना पड़ता था।

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती

लेकिन अब हालात बदलने की उम्मीद है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बांदा को बड़ा तोहफ़ा दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ के ज़रिये तत्काल की जाये।

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती

सोमवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बांदा पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कॉलेज में हार्ट और न्यूरोलॉजी जैसे अहम विभागों में डॉक्टर ही नहीं हैं। साथ ही करीब 50 स्टाफ नर्सों के पद खाली हैं। यही हाल जिला और मंडलीय अस्पताल का भी है।

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती

स्वास्थ्य सेवाओं की यह कमी सीधे मरीजों की जान पर भारी पड़ रही थी। हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और गंभीर बीमारियों के मरीजों को तत्काल इलाज नहीं मिल पाता था। जिला अस्पताल में बिस्तरों से अधिक मरीज और मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिये लाचार परिजन यह आम तस्वीर थी। रिक्त पदों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं लगातार चरमराती जा रही थीं।

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती

स्थिति देखकर उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमओ और जिलाधिकारी को सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि “रिक्त पदों को अब और खाली न छोड़ा जाए। ‘वॉक-इन इंटरव्यू’ के माध्यम से तुरंत डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती पूरी की जाए।” मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड के मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर भटकने की ज़रूरत नहीं होगी।

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती9

सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, पालिका अध्यक्ष मालती बासू आदि प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसी और कूलर बन गये हैं शो पीस

ट्रांसफर माफिया का खेल बेनकाब: रिश्वतखोरी में दबा ‘शिक्षा विभाग’ !

City News Uttar Pradesh

पंचायत भवन में मिली गंदगी, सफाई कर्मचारी हुआ निलंबित

चित्रकूट मंडल के बांधो में सबसे खराब स्थिति में महोबा ! …

मरीजों के लिए अच्छी खबरः रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में न्यूरो सर्जरी शुरू

City News Uttar Pradesh

डाकघर भर्ती घोटाला : फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहे 32 डाकपाल बर्खास्त, दर्ज हुई एफआईआर

ब्रेकिंग न्यूज़