- विनोद मिश्रा
बांदा। इंसानी जन्मदिन का धूम-धड़ाका तो खूब देखा होगा, लेकिन बकरी के दो मेमने (बच्चे) के जन्मदिन की धूम न देखी होगी और न कभी सुनी होगी। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बकरी के दो मेमने (बच्चे) के जन्मदिन के मौके पर बकायदा केक काटा गया और डीजे पर जमकर डांस हुआ। यह अनोखे जन्मदिन का जश्न शहर के कांशीराम कॉलोनी में मनाया गया। कॉलोनी निवासी राजा बकरी पाले हैं। उसने दो मेमने जन्मे थे। राजा ने मेमनों का जन्मदिन अनोखे अंदाज से मनाने की ठानी।

सोमवार की रात धूमधाम से जन्मदिन मनाया। पूरे मोहल्ले को जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया। केक कटवाया और खूब बंटवाया। इस दौरान ”हैप्पी बर्थ डे” के स्वर गूंजते रहे। इसके बाद सभी को दावत दी। मेमनों का मनाया गया यह अनोखा जन्मदिन चर्चा का विषय बना रहा। पेशे से ई-रिक्शा चालक राजा ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है।

वह बकरी का पालन-पोषण कर रहा है। पिछले वर्ष जन्में बकरी के बच्चों को उसने संतान की तरह माना है, तभी जन्मदिन मनाया।राजा इन्हें बच्चों की तरह पालता है। खाली समय पर दोनों मेमनों को ई-रिक्शा में घुमाने भी ले जाता है।

कॉलोनी निवासी व राजा के मित्र सूरज कुमार का कहना है कि उसके दोस्त ने संतान से बढ़कर बकरी के दो बच्चों की जन्मदिन की पार्टी की। कोई कमी बाकी नहीं रखी। नाच-गाना से लेकर दावत तक का इंतजाम किया। अनोखी शादी में शामिल होकर उसे बड़ा अच्छा लगा। पड़ोसी पंडित श्रवण तिवारी ने बताया कि पहली बार जानवर का जन्मदिन देखा। उन्होंने ही सारी रस्में पूरी कराईं। मंत्रोच्चारण के बीच मेमनों का टीका किया और माला पहनाई। यह कार्यक्रम जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
