- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर में “मंगलवार” विकास कार्यों के “मंगल” से गूंज उठा। बांदा-चित्रकूट सांसद आरके पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें यह जलवा नगर पालिका परिषद द्वारा 15 वें वित्त के अन्तर्गत प्रस्तावित 23 परियोजनाओं का शिलन्यास करके बिखेरा। यह समारोह आवास विकास बी ब्लाक स्थित नव निर्मित पार्क में किया गया।

सांसद एवं विधायक द्वारा 14वें वित्त के अन्तर्गत आवास विकास बी0 ब्लाक स्थित पार्क एवं अमृत मिशन के अन्तर्गत अवस्थी पार्क में कराये गये उच्चीकरण के कार्यो का लोकार्पण हुआ। शिलान्यास कार्यक्रम के अन्तर्गत मोहल्ला गायत्री नगर में तीन सीसीरोड, मोहल्ला शान्ती नगर में आठ सीसीरोड, मोहल्ला आजाद नगर में दो सीसीरोड,गुलाब बाग, सर्वोदय नगर, मुक्तिधाम क्योटरा, खुटला, जरैली कोठी, किलेदार का पुरवा में एक-एक सीसीरोडों तथा मोहल्ला छाबी तालाब में बाउण्ड्रीवाल निर्माण का शिलान्यास किया गया। सांसद आरके पटेल नें पार्क की उपयोगिता बताई। विधायक प्रकाश नें कहा कि जहॉ एक ओर इन सीसीरोडों के निर्माण से नये वार्ड जो पिछले परिसीमन में नगर पालिका परिषद में जोडे गये है, के विकास को गति मिलेगी। छाबी तालाब जैसे पौराणिक तालाब का बाउण्ड्री निर्माण से इन गन्दगी एवं अतिक्रमण आदि से मुक्ति मिल सकेगी। जानकारी दी कि जनप्रतिनिधियों द्वारा आने वाले महीनों में शहर की पेयजल समस्या के निस्तारण के लिये 65 पाइप लाइन विस्तार के कार्य जल्द शुरू होंगे। पेयजल समस्या खत्म होगी।
इस दौरान अधिशसी अधिकारी नगर पालिका बुध्दि प्रकाश द्वारा दोनो जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी,जिला मंत्री पंकज रैकवार विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर द्विवेदी, सभासद गण एवं जनता उपस्थित रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
