City News Uttar Pradesh
बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधान पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

बैंक में 2.39 करोड़ की हेराफेरी में डिप्टी मैनेजर समेत दो पर दर्ज हुई एफआईआर, तीन माह पहले फंदे पर लटका मिला था कैशियर का शव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इंडियन बैंक की शाखा में 2.39 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है, जिसमें डिप्टी मैनेजर और कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि कैशियर की मौत हो चुकी है और तीन माह पहले उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने अब सभी बिंदुओं के आधार पर जांच शुरू की है।

झांसी निवासी अभिषेक चौधरी बांदा की नरैनी स्थित इंडियन बैंक की शाखा में बतौर कैशियर तैनात थे। वह नरैनी में ही किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। बीती चार अगस्त 2022 को कमरे के अंदर उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। तीन माह बाद पुलिस ने बैंक शाखा के डिप्टी मैनेजर और दिवंगत कैशियर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

बैंक में 2.39 करोड़ की हेराफेरी में डिप्टी मैनेजर समेत दो पर दर्ज हुई एफआईआर, तीन माह पहले फंदे पर लटका मिला था कैशियर का शव
FIR registered on two including deputy manager for rigging of 2.39 crore in bank, cashier’s body was found hanging three months ago

इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि अग्रणी जिला प्रबंधक विनय कुमार पांडेय ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में चेस्ट वालेट खोलकर जांच की थी। इसमें 2.39 करोड़ रुपये कम मिले थे। हमीरपुर के वरिष्ठ प्रबंधक रंजीत कुमार ने जांच के बाद मामले में रिपोर्ट भेजी थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि शाखा प्रंबंधक सुधीर कुमार पांडेय की तहरीर पर तत्कालीन सहायक शाखा प्रबंधक छत्रपाल कुशवाहा और दिवंगत कैशियर अभिषेक कुमार चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच सीओ द्वारा की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

व्यापारी हुआ सचेत : औधोगिक विकास के लिये गठित की समिति

बांदा में मची “योग की धूम” : शोर मचा “झूम साथी झूम”

सिंचाई विभाग नहरों में नहीं देगा पानी : स्पष्ट कहा “न बाबा न” !

डीएम नगेन्द्र नें दिये निर्देश : निकाय बोर्डों की बैठक में न करें देर

City News Uttar Pradesh

सांसदों और विधायक नें जल जीवन मिशन योजना के जाने हाल, दिये जरूरी निर्देश …

City News Uttar Pradesh

पुरानी रंजिश में दो पक्ष हुए आमने-सामने, हुई मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे के हमले से घायल वृद्ध की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़