- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के जसपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। कस्बे से थोड़ी ही दूर पर बरम बाबा स्थान पर चल रहे भंडारे में प्रसाद खाने जा रहीं पांच महिलायें पास से गुजरे ट्रैक्टर के पलट जाने से दब गई। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गईं।

आपको बता दें की मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बदौरा गांव निवासी कमला अपनी भतीजी अर्चना की सात फरवरी को हुई शादी में शिरकत करने अपने मायके जसपुरा आई थी। वह अपनी पड़ोस की भाभी छोटी व उसकी पुत्री ज्योति के साथ गांव की अन्य महिला गंगा व मुरादा के साथ गांव से आधा किलोमीटर दूर बरम बाबा स्थान में श्रीमद भागवत कथा की समाप्ति पर हो रहे भंडारे में शिरकत करने के लिए सोमवार की देर शाम पैदल जा रही थी।

रोड किनारे ट्रक खड़ा हुआ था। उसी वक्त पैलानी की ओर से भरुआ की ओर जा रहे लकड़ी से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे यह पांचों ट्रैक्टर के नीचे दब गईं। हादसे में मौके पर ही कमला व गंगा ने दम तोड़ दिया। घायल मुरादा, छोटी व ज्योति को गांव वालों ने सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
